महाराष्ट्र में दिव्यांगों के लिए AI WhatsApp Chatbot लॉन्च, अब एक क्लिक में मिलेगा समाधान
Maharashtra News: महाराष्ट्र में दिव्यांग कल्याण विभाग ने एआई आधारित व्हाट्सएप चैटबॉट (7821922775) शुरू किया है, जिससे दिव्यांगजन योजनाओं की जानकारी व शिकायतें आवाज या टेक्स्ट से दर्ज कर सकेंगे।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
AI Based WhatsApp Chatbot For Divyangjan Schemes: दिव्यांग कल्याण विभाग के सचिव तुकाराम मुंढे ने कहा है कि दिव्यांग कल्याण विभाग में दिव्यांग कल्याण के लिए एआई-आधारित व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 7821922775 शुरू किया गया है। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के लिए योजनाओं सहित एक शिकायत निवारण प्रणाली ‘एक क्लिक पर’ उपलब्ध कराना है।
यह सेवा दिव्यांगजनों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने या शिकायत दर्ज करने में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए शुरू की गई है। इस चैटबॉट में भाषिणी तकनीक पर आधारित वॉयस नोट्स के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की सुविधा है।
क्या मिलेगी सुविधा?
सचिव मुंढे ने कहा कि इस चैटबॉट के माध्यम से दिव्यांगजन अब राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी तेजी से प्राप्त कर सकते हैं। इससे अब शिकायत दर्ज करना और उसकी वर्तमान स्थिति जानना सुविधाजनक हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
चुनावी गणित में बांटने का फॉर्मूला फेल! नागपुर में SC उप-वर्गीकरण के खिलाफ 25 हजार लोगों का शक्ति प्रदर्शन
मुंबई: भिवंडी में रेल इंजीनियरिंग का कमाल, पटरियों के नीचे बना देश का पहला Waterproof Subway
नासिक में No Water Day: शनिवार को पहले दिन की पानी कटौती से झुग्गियों से लेकर सोसायटियों तक मचा हाहाकार
महाराष्ट्र में खुला महिला उद्यमियों के लिए खास ‘स्टार्टअप हब’, बिजनेस को मिलेगी नई उड़ान, जानें सरकार का प्लान
‘सेल्फ-ट्रैकिंग’ सुविधा से शिकायत की वर्तमान स्थिति सीधे व्हाट्सएप पर देखी जा सकती है। ‘भाषिणी’ तकनीक की मदद से जो लोग टाइप नहीं कर सकते, वे केवल अपनी आवाज रिकॉर्ड करके मराठी या अंग्रेजी में अपनी शिकायत भेज सकते हैं।
24 घंटे में शिकायत का संज्ञान लेना अनिवार्य
सचिव मुंढे ने कहा कि इस चैटबॉट को सरकार के 150-दिवसीय कार्यक्रम के तहत विकसित किया गया है और यह चैटबॉट अन्य चैटबॉट्स से अलग है। यह एक उन्नत एआई मॉडल का उपयोग करता है, जो उपयोगकर्ता की भाषा, संदर्भ और शिकायत की गंभीरता को पहचानकर स्वचालित रूप से शिकायत को वर्गीकृत करता है और संबंधित अधिकारी को भेजता है।
यह भी पढ़ें:- वंदे मातरम् को लेकर BJP ने अबू आजमी के घर के बाहर किया प्रदर्शन, सपा नेता ने पिलाया जूस
संबंधित अधिकारियों के लिए 24 घंटे के भीतर शिकायत का संज्ञान लेना अनिवार्य है। पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए शिकायत निवारण के लिए अधिकारियों को एक विशेष डैशबोर्ड प्रदान किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग साप्ताहिक आधार पर सभी शिकायतों की समीक्षा करेगा।
