-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- After 10th Accused Arrested In Baba Siddiqui Murder Case Killers Are Now Eyeing Me Said Zeeshan Siddiqui
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 10वां आरोपी गिरफ्तार, अब बेटे जीशान सिद्दीकी पर मंडरा रहा जान का खतरा
- Written By: प्रिया जैस
मुंबई पुलिस ने रविवार को बताया कि इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बाद अब उनके बेटे जीशान सिद्दीकी की भी जान को खतरा होने के कयास लगाए जा रहे है।

बाबा सिद्दीकी केस (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने रविवार को बताया कि इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बाद अब उनके बेटे जीशान सिद्दीकी की भी जान को खतरा होने के कयास लगाए जा रहे है।
NCP के नेता बाबा सिद्दिकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने रविवार को कहा कि उनके पिता के हत्यारों ने ‘उन पर नज़र गड़ा दी’ लेकिन उन्हें डराया नहीं जा सकता। बाबा सिद्दिकी की पिछले दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
जीशान ने एक्स पर लिखा
जीशान ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘उन्होंने हमेशा के लिए मेरे पिता का मुंह बंद कर दिया। लेकिन वे भूल गए – वह एक शेर थे और मैं उनकी दहाड़ को अपने भीतर रखता हूं, उनकी लड़ाई मेरी रगों में है। वह न्याय के लिए खड़े हुए, बदलाव के लिए लड़े और अडिग साहस के साथ तूफानों का सामना किया। ”
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
महायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
सत्ता सुख के लिए फिर करवट लेगी महाराष्ट्र की राजनीति? पवार की राकांपा में ‘विलय या एनडीए’ को लेकर मचा घमासान
Shirur APMC Election में बड़ा सियासी उलटफेर, भाजपा ने आखिरी वक्त में अजित पवार गुट से मिलाया हाथ
They silenced my father. But they forget – he was a lion—and I carry his roar within me, his fight in my veins. He stood for justice, fought for change and withstood the storms with unwavering courage. Now, those who brought him down turn their sights on me assuming they’ve won,… — Zeeshan Siddique (@zeeshan_iyc) October 20, 2024
जीशान सिद्दीकी ने लिखा
उन्होंने कहा, ” जिन्होंने उन्हें मारा, वे अब यह मानकर मेरी ओर देख रहे हैं कि वे जीत गए हैं, मैं उनसे कहता हूं: मेरी रगों में शेर का खून दौड़ता है। मैं अब भी यहां निडर और अडिग हूं। उन्होंने एक को मार डाला, लेकिन मैं उनकी जगह पर खड़ा हूं। यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। आज, मैं वहीं खड़ा हूं जहां वह खड़े थे: जीवित, अथक और तैयार। पूर्वी बांद्रा के मेरे लोगों के लिए, मैं हमेशा आपके साथ हूं।”
यह भी पढ़ें- नागपुर पूर्व सीट को लेकर MVA में खींचतान शुरू, कांग्रेस और शरद पवार गुट में चले बयानों के बाण
10 आरोपी गिरफ्तार
बता दें, कि मुंबई पुलिस ने 10वें आरोपी के रूप में जिसे पकड़ा है उसकी पहचान भगवंत सिंह के रूप में हुई है। उसे नवी मुंबई के बेलापुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, भगवंत पर शूटरों को शरण और हथियार मुहैया कराकर उनकी मदद करने का आरोप है। भगवंत पर राजस्थान से मुंबई में हथियार पहुंचाने का भी आरोप है।
पुलिस कांस्टेबल सस्पेंड
इससे पहले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद इस हत्याकांड से संबंधित कई पहलू सामने आए थे। इसके अलावा बाबा सिद्दीकी के हत्याकांड के चलते अब तक एक पुलिस कांस्टेबल को कोई कार्रवाई न करने पर सस्पेंड किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें- BJP के इन मौजूदा विधायकों का कटा टिकट, पहली सूची ने नाम नहीं आने से तेज हुई अटकलें
बाबा सिद्दीकी को निर्मल नगर स्थित उनके कार्यालय के बाहर गोली मारी गई। उन्हें सीने में दो गोलियां लगीं और उन्हें आपातकालीन उपचार के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां 12 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई।
After 10th accused arrested in baba siddiqui murder case killers are now eyeing me said zeeshan siddiqui
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बद्रीनाथ मंदिर घोटाला: पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल सस्पेंड, हाई-लेवल कमेटी तैयार, आनंद स्वरूप करेंगे जांच
Jul 08, 2026 | 08:04 AMएक AI पोस्ट और सीधी गिरफ्तारी! ओडिशा में सोशल मीडिया यूजर पर पुलिस का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 07:57 AMओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
Jul 08, 2026 | 07:50 AMSheetalashtami 2026: आज शीतलाष्टमी पर करें ये खास उपाय, मां शीतला की कृपा से दूर होंगे सभी कष्ट
Jul 08, 2026 | 07:42 AMपश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
Jul 08, 2026 | 07:41 AMकम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
Jul 08, 2026 | 07:39 AMमहाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
Jul 08, 2026 | 07:32 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM













