EPC Project: एफकॉन्स का यूरोप में प्रवेश, मिला सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय ठेका
Afcons Infrastructure News: शापूरजी पलोनजी समूह की कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को यूरोप में रेलवे लाइन निर्माण और पुनर्वास का 677.07 मिलियन डॉलर का बड़ा अंतर्राष्ट्रीय ठेका मिला है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Afcons Infrastructure (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Europe Railway Project News: देशभर में कई चुनौतीपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्टस का निर्माण करने वाली भारतीय कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने अब युरोप में प्रवेश कर लिया है। कंपनी की तरफ से बताया गया कि उसे यूरोप में एक रेलवे लाइन के निर्माण एवं पुनर्वास के लिए सबसे उपयुक्त बोलीदाता (सक्षम बिडर) के रूप में चुना गया है। बताया गया है कि इस परियोजना के रूप में कंपनी को मिला अब तक का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय ऑर्डर है।
एफकॉन्स की वैश्विक यात्रा
एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष श्री कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने कहा, यह प्रोजेक्ट कंपनी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस परियोजना के माध्यम से यूरोप में प्रवेश के साथ एफकॉन्स की वैश्विक यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पिछले कई दशकों से एफकॉन्स की वैश्विक स्तर पर विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा निर्माण करने में प्रमुख भूमिका रही है। देश विदेश के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जटिल बुनियादी ढांचे का निर्माण कर एफकॉन्स ने अपनी क्षमता का परिचय दिया है। अब यूरोपीय देश में रेलवे नेटवर्क के आधुनिकीकरण में योगदान देने जा रहा है।
677.07 मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट
एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री एस परमशिवन ने कहा, इस परियोजना में मौजूदा ट्रैक का पुनर्निर्माण और दूसरी ट्रैक रेलवे लाइन का निर्माण शामिल है। सिविल वर्क के अलावा, इसके तहत ओवरहेड विद्युतीकरण सिग्नलिंग और दूरसंचार कार्य शामिल हैं। करों को छोड़कर इस परियोजना का मूल्य 677.07 मिलियन डॉलर (लगभग 7,544 करोड़ रुपये) है। यह भारत के पीएम मोदी के विजन यानी ‘मेकिंग फॉर द वर्ल्ड’ को बढ़ावा देते हुए उसका अनुसरण करता है। इससे वैश्विक स्तर पर देश के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Central Railway: मुंबई लोकल यात्रियों को बड़ा झटका, 29 जून से मध्य रेल की 12 लोकल ट्रेनें रद्द
1.5 करोड़ की डील और दिल्ली कनेक्शन, TET पेपर लीक के आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी, जानें कैसे रची गई साजिश?
Sakinaka Murder Case: पत्नी की हत्या के लिए 6.7 लाख की सुपारी देने का आरोप, चार्जशीट में बड़ा खुलासा
फेल हुए तो बन गए TET पेपर लीक के मास्टरमाइंड! भिवंडी पुलिस की गिरफ्त में आए 3 शातिर ग्रेजुएट्स
ये भी पढ़े: Pune Municipal के स्वास्थ्य विभाग में 56% पद खाली, मरीजों की बढ़ती संख्या से व्यवस्था पर दबाव
एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लि. के बारे में
एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड शापूरजी पलोनजी ग्रुप की इंफ्रा क्षेत्र में प्रमुख इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी है। कंपनी के पास 6 दशकों से अधिक का अनुभव है। कंपनी का भारत और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई तकनीकी रूप से जटिल ईपीसी (EPC) परियोजनाओं को पूरा करने का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है। नवीनतम ईएनआर (ENR) सर्वेक्षण के अनुसार, एफकॉन्स दुनिया भर के शीर्ष 140 अंतर्राष्ट्रीय ठेका कंपनियों में शामिल है। यह ब्रिजों के निर्माण में 12 वें, मरीन व पोर्ट्स में 8 वें स्थान पर है।
