-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Aditya Thackeray On Nishikant Dubey Divide And Rule Bjp Old Trick
‘फूट डालो और राज करो BJP की पुरानी चाल’, आदित्य ठाकरे ने निशिकांत दुबे को लताड़ा
- Written By: आकाश मसने
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे हिंदी भाषी लोगों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे पर विवादित बयान के बाद विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। आदित्य ठाकरे ने दुबे पर जमकर हमला बोला।

आदित्य ठाकरे व निशिकांत दुबे (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे हिंदी-मराठी विवाद पर टिप्प्णी कर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। विपक्षी नेताओं ने दुबे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को आड़े हाथ लिया। आदित्य ने दुबे पर पलटवार करते हुए उनकी बेशर्म टिप्पणियों के जरिए लोगों को भाषाई आधार पर बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
निशिकांत दुबे ने कथित तौर पर कहा था कि ‘‘पटक-पटक के मारेंगे।” गोड्डा के सांसद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हिंदी भाषी लोगों को मुंबई में मारने वाले यदि हिम्मत है तो महाराष्ट्र में उर्दू भाषियों को मार कर दिखाओ। अपने घर में तो कुत्ता भी शेर होता है? कौन कुत्ता कौन शेर खुद ही फ़ैसला कर लो।”
दुबे उत्तर भारतीयों का चेहरा नहीं
आदित्य ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा कि दुबे उत्तर भारतीयों का चेहरा नहीं हैं। वह भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये टिप्पणियां मराठी और हिंदी भाषी लोगों को बांटने के इरादे से की गई हैं। ये भाजपा की रणनीति का हिस्सा हैं, जब कोई विवाद न हो तो उसे पैदा करना तथा फूट डालो और राज करो।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
पेपर लीक पर राजनीति छोड़ो, युवाओं का भविष्य बचाओ , संसद में श्रीकांत शिंदे का विपक्ष पर करारा हमला
उद्धव गुट ने पेपर लीक कानून में की फांसी के सजा के प्रवधान की मांग, आनंद दुबे ने सरकार को घेरा
मुंबई में 20 घंटे पानी की आपूर्ति प्रभावित, पांजरापुर पंपिंग स्टेशन पर मरम्मत के चलते 15% कटौती
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने कहा कि विभिन्न राज्यों से लोग अपने सपने पूरे करने के लिए महाराष्ट्र आते हैं और सौहार्दपूर्ण ढंग से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे यहां खुशी-खुशी अपना कारोबार करते हैं। लेकिन कुछ तत्व अपने स्वार्थी एजेंडे के लिए महाराष्ट्र को जलाना चाहते हैं।
आदित्य ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) हिंदी भाषा के खिलाफ नहीं है बल्कि उसका लक्ष्य महाराष्ट्र पर हिंदी भाषा थोपने के भाजपा के कदम का विरोध जताना है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रवक्ता आनंद दुबे भी उत्तर भारत से हैं।
संजय उपाध्याय और रोहित पवार ने भी साधा निशाना
बोरीवली के भाजपा विधायक संजय उपाध्याय और एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने भी निशिकांत दुबे की कथित टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की। संजय उपाध्याय ने कहा कि लोगों में कटुता पैदा करने वाले बयान देने से बचना चाहिए। यहां विभिन्न राज्यों से लोग आते हैं। मराठी लोगों के समर्थन के कारण वे (अपने प्रयासों में) सफल होते हैं। इसलिए मराठी भाषा या संस्कृति के खिलाफ बयान देना निंदनीय है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने भी दुबे पर उनकी टिप्पणी के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम किसी भी भाषा के खिलाफ नहीं हैं, चाहे वह हिंदी हो, गुजराती हो या मारवाड़ी हो। लेकिन महाराष्ट्र में जन्मे लोगों को चाहे वे मराठी जानते हों या नहीं, मराठी भाषा, उसकी पहचान और संस्कृति का सम्मान करना चाहिए।
अब भी सलाखों के पीछे रहेगा अबू सलेम, कोर्ट बोला- अभी खत्म नहीं हुई 25 साल की सजा
राेहित पवार ने कहा अगर कोई यहां आकर मराठी या महाराष्ट्र की संस्कृति को चुनौती दे तो हम उसे कैसे स्वीकार कर सकते हैं? मैं दुबे जी से कहना चाहता हूं कि आप बिहार चुनाव पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और हिंदू-मुस्लिम विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
Aditya thackeray on nishikant dubey divide and rule bjp old trick
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Jul 29, 2026 | 06:38 AMBirthday Horoscope: 29 जुलाई को जन्मे जातकों को मेहनत से मिलेगी सफलता, जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 06:15 AMभारत में EV का बढ़ेगा दबदबा, अगले साल 12% तक पहुंच सकती है इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी
Jul 29, 2026 | 06:05 AMSanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Jul 29, 2026 | 06:03 AMमहाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 29, 2026 | 05:30 AMElon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
Jul 29, 2026 | 04:59 AMAaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














