

Adani Group Investment In Maharashtra: अडानी समूह ने महाराष्ट्र के आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास में अपनी भागीदारी को एक नए शिखर पर पहुंचा दिया है। अडानी समूह ने महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की पहल की है। जिसमें 2.6 लाख करोड़ की परियोजनाओं पर काम जारी है।
राज्य की नई निवेश संवर्धन पहल 'इन्वेस्ट महाराष्ट्र' के शुभारंभ के अवसर पर अडानी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अडानी ने समूह के भविष्य के रोडमैप और चालू परियोजनाओं का ब्योरा साझा किया।
प्रणव अडानी के अनुसार, समूह ने स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (WEF) में की गई घोषणाओं और राज्य सरकार के साथ रणनीतिक साझेदारी के तहत महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।
अडानी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अडानी ने कहा है कि अडानी समूह महाराष्ट्र में 2.6 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को पूरा कर चुका है या उन पर काम जारी है। समूह ने राज्य में कुल मिलाकर ऊर्जा, विमानन, शहरी पुनर्विकास, डेटा सेंटर और कोयला गैसीकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में छह लाख करोड़ रुपये से अधिक की निवेश प्रतिबद्धता जताई है।
'इन्वेस्ट महाराष्ट्र' के लॉन्च पर बोलते हुए प्रणव अडानी ने कहा कि समूह का निवेश रोडमैप दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) में की गई प्रतिबद्धताओं और महाराष्ट्र सरकार के साथ साझेदारी के आधार पर तैयार किया गया था।
प्रणव अडानी ने कहा कि दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और राज्य सरकार के साथ बनी पार्टनरशिप के जरिए, अडानी ग्रुप ने एनर्जी, एविएशन और एयरो-डिस्ट्रिक्ट्स, शहरी पुनर्विकास, डेटा सेंटर्स और कोल गैसीफिकेशन जैसे अहम और उभरते सेक्टर में 6 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश का वादा किया है।
प्रणव अडानी ने बताया कि ये निवेश ऐसे समय में हो रहे हैं जब महाराष्ट्र 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने का लक्ष्य रख रहा है, जिसमें मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) की अहम भूमिका होगी।
अडानी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अडानी ने बताया कि अडानी ग्रुप के प्रस्तावित निवेश एनर्जी, एविएशन और एयरो-डिस्ट्रिक्ट्स, शहरी पुनर्विकास, डेटा सेंटर्स और कोल गैसीफिकेशन से जुड़े हैं।
महाराष्ट्र में अडानी ग्रुप के एयरपोर्ट और पावर बिजनेस पर भी जोर दिया, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मैनेजमेंट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विकास शामिल है। उन्होंने बताया कि नवी मुंबई एयरपोर्ट से भविष्य में सालाना 90 मिलियन से ज्यादा यात्रियों के आवागमन की उम्मीद है।
प्रणव अडानी ने आगे कहा कि अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड के जरिए, ग्रुप मुंबई में 30 लाख से ज्यादा घरों और प्रतिष्ठानों को बिजली सप्लाई करता है, जिसमें सप्लाई की जाने वाली बिजली का 60 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा रिन्यूएबल एनर्जी से आता है।