राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा कर रही राम नाम का इस्तेमाल: अबू आजमी
Abu Azmi News: सपा नेता अबू आजमी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक लाभ के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल कर रही है। कहा- भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सपा नेता अबू आजमी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai News: अयोध्या राम मंदिर को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में भ्रम फैला रही है।
अबू आजमी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “सभी हिंदू, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों, रामभक्त हैं और भाजपा के दावे भ्रामक हैं। भाजपा राम का नाम लेकर सत्ता में बैठी है। ये लोग देश की जनता में गलतफहमी पैदा करने के लिए समय-समय पर गलत बयान देते रहते हैं।”
अबू आजमी ने कहा कि आज देश में किसानों की हालत बहुत खराब है। जब भी चुनाव आता है तो लोग किसानों को याद करते हैं। इसके बाद किसानों को कोई याद नहीं रखता है। अगर यही लोग विपक्ष में आ जाते हैं तो फिर से उन्हें किसान याद आने लगते हैं। कोई सरकार किसान के लिए कुछ नहीं कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
विदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
बच्चों को न्याय मिलेगा…JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर चल रहे आंदोलन पर बोले CM सोरेन
सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि भाजपा सरकार में भी किसानों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। ये लोग किसान के लिए काला कानून भी लाए थे, लेकिन उनको वापस लेना पड़ा था। भारत को एक कृषि प्रधान देश कहा जाता है, लेकिन किसानों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। किसान हमेशा से परेशान रहा है।
अबू आजमी ने कहा कि आज भी किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस भी सरकार में किसान आत्महत्या करना बंद कर देंगे, वही सरकार इस देश के लिए सबसे अच्छी होगी। किसानों को आत्महत्या नहीं करनी चाहिए। इनसे ही देश आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें- नाशिक में प्याज किसानों पर दोहरी मार! भारी बारिश से पौधे नष्ट, उत्पादन घटने का अनुमान
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “सबकी अपने-अपने धर्म में आस्था होती है लेकिन दूसरों पर धार्मिक रीति-रिवाज थोपना गलत है। इस्लाम में सबसे बड़ा सम्मान मां का है, और सजदा सिर्फ अल्लाह के सामने किया जाता है, जिसने दुनिया बनाई है। मुसलमानों की आस्थाओं का उसी तरह सम्मान किया जाना चाहिए जैसे हिंदुओं की आस्थाओं का किया जाता है।”
उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि अल्लाह एक है और उसी ने पूरे विश्व को बनाया है। हम सब एक हैं। मिलजुल कर हमको रहना चाहिए। -एजेंसी इनपुट के साथ
