रामभद्राचार्य पर एक्शन लेगी योगी की पुलिस? ‘मिनी पाकिस्तान’ वाले बयान से भड़के अबू आजमी ने की ये मांग
Rambhadracharya Mini Pakistan statement: समाजवादी पार्टी के अबू आजमी ने स्वामी रामभद्राचार्य के ‘मिनी पाकिस्तान’ बयान पर नाराजगी जताई और सरकार पर मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
रामभद्राचार्य, CM योगी, अबू आजमी
Mumbai News: समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के पश्चिमी यूपी से जुड़े बयान पर नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने सरकार पर मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया है।
जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की ओर से वेस्टर्न यूपी को ‘मिनी पाकिस्तान’ बताए जाने पर उन्होंने कहा, “रामभद्राचार्य संत हैं, लेकिन उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। आजादी की लड़ाई में हिंदू-मुस्लिम ने मिलकर योगदान दिया। सेना में मुसलमानों ने भी पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई लड़ी। ऐसे बयान नफरत फैलाते हैं और इन पर रोक लगनी चाहिए।”
अबू आजमी ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मंगलवार को गंभीर सवाल उठाए। सपा नेता ने कहा कि मैच से पाकिस्तान को हजारों करोड़ रुपए का फायदा होता है, जो व्यापार और बिजनेस के नाम पर हो रहा है। पाकिस्तान से बार-बार आतंकी हमले होते हैं और उसी दौरान मैच खेले जाते हैं। इसमें दाल में कुछ काला जरूर है।
सम्बंधित ख़बरें
अरुणाचल में बारिश बनी आफत! भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से मची तबाही, एक की मौत; वायुसेना ने संभाला मोर्चा
90% करोड़पति… तो 31% के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए राज्यसभा सांसदों को लेकर क्या कहती है ADR रिपोर्ट?
दिल्ली में रेड लाइट पर खड़ी बाइकों पर काल बनकर टूटी बस! एक व्यक्ति की मौत, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
रिपोर्ट का इंतजार करें… प्रशांत किशोर की चेतावनी पर मंत्री मिथिलेश का पलटवार; बोले- कानून का करें सम्मान
भारतीय खिलाड़ियों को बधाई
उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने की घटना की सराहना की और कहा, “जो लोग आतंकवाद फैलाते हैं और हमारी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हैं, उनके साथ हाथ मिलाना ठीक नहीं। मैं भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देता हूं।”
अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर अबू आजमी ने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “ट्रंप राजनीति को खेल की तरह लेते हैं। पीएम मोदी के कार्यकाल में 2014 से केवल और केवल कर्ज बढ़ा है।”
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने इस बात को कबूल किया है कि 7 मई को बहावलपुर में भारतीय सेना द्वारा किए गए हमले में मसूद अजहर के परिवार के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए थे। भारतीय सेना द्वारा मसूद अजहर के परिवार पर कार्रवाई की खबरों पर आजमी ने सेना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि रोज इस तरह के बयान आते हैं, लेकिन सेना मजबूत है। उनके काम को मैं सलाम करता हूं।
यह भी पढ़ें- नासिक के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों में मची भगदड़, अभिभावकों में हड़कंप
महाराष्ट्र के पुणे से सटे मंचर इलाके में पुनर्निर्माण कार्य के दौरान मस्जिद के नीचे एक सुरंग मिली। इसके बाद हिंदू संगठनों ने उसमें मंदिर होने का दावा किया है। इस पर अबू आजमी ने कहा कि हर मस्जिद में मंदिर निकालने की बात सही नहीं है। हजार साल पुरानी हुकूमत का अब कोई महत्व नहीं है। सरकार मुसलमानों के खिलाफ नफरत और प्रोपेगेंडा फैला रही है। बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक भाइयों के बीच दरार डालकर देश को बर्बाद करने की कोशिश हो रही है। -एजेंसी इनपुट के साथ
