अबू आजमी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Abu Azmi On Love Jihad Law Controversy: देश में त्योहारों के मौसम, बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और महाराष्ट्र में लव जिहाद के खिलाफ लाए जा हरे कानून को लेकर समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने न केवल आगामी होली के त्योहार पर अपनी शुभकामनाएं दीं, बल्कि देश की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने के लिए कुछ खास अपील भी की है।
अबू आजमी ने कहा कि हिंदू भाइयों का हमारे साथ आने का हमेशा स्वागत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें एक-दूसरे के त्योहारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इफ्तार में शामिल हो सकते हैं और हमारे साथ होली मना सकते हैं। हमें मिलजुल कर रहना चाहिए, यही हमारे देश का कल्चर है। हालांकि, उन्होंने त्योहार के दौरान मर्यादा का ध्यान रखने की भी सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति को रंग लगवाने में कोई समस्या या झिझक हो, तो उसे इसके लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। उनका स्पष्ट संदेश है कि होली का त्योहार खुशी से मनाएं, लेकिन किसी को भड़काने के इरादे से नहीं।
Mumbai, Maharashtra: Samajwadi Party’s State President and MLA Abu Azmi says, “Holi is approaching. I want to extend my heartfelt greetings and congratulations to my brothers. Celebrate the festival of Holi joyfully, but not with the intent to provoke anyone…” pic.twitter.com/MV8iXsbIlL — IANS (@ians_india) February 28, 2026
महाराष्ट्र में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाने की खबरों के बीच अबू आजमी ने बड़ा बयान दिया है। सपा नेता ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों पर भी बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने धर्म परिवर्तन और विवाह के संवेदनशील मुद्दों पर बोलते हुए कहा कि भारतीय संविधान 18 वर्ष से ऊपर के प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद से जीवन जीने का अधिकार देता है।
Mumbai, Maharashtra: Samajwadi Party’s State President and MLA Abu Azmi says, “After the age of 18, any person can change their religion and marry according to their own will. It is true that parents do not want their child to marry against their wishes. But even against the… pic.twitter.com/KEUcbKkQ6n — IANS (@ians_india) February 28, 2026
आजमी ने कहा कि 18 साल की उम्र के बाद कोई भी इंसान बदल सकता है, अपने धर्म को माने और अपनी मर्ज़ी से शादी करे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह सच है कि अक्सर माता-पिता नहीं चाहते कि उनके बच्चे उनकी मर्ज़ी के खिलाफ शादी करें, लेकिन अंततः संविधान ही नागरिकों को यह अधिकार और सुरक्षा प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें:- मुंबई-गोवा हाईवे पर भारी जाम: होली के लिए कोंकण जा रहे लोगों की 3 KM लंबी कतार, जानें कब तक मिलेगी राहत?
राजनीतिक मोर्चे पर, अबू आजमी ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर उन्हें विशेष रूप से बधाई दी। हालांकि, बधाई के साथ-साथ उन्होंने एक राजनैतिक नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि राजनीति अच्छी होनी चाहिए और दूसरों पर बेबुनियाद आरोप लगाने से बचना चाहिए।
Mumbai, Maharashtra: Samajwadi Party state president and MLA Abu Azmi says, “…Kejriwal sahab, congratulations to you, congratulations on your release. Do politics well, but do not make such allegations against others. Sometimes, when the time comes, you all come together, form… pic.twitter.com/ccX4f55g29 — IANS (@ians_india) February 28, 2026
उन्होंने गठबंधन की राजनीति की अस्थिरता पर टिप्पणी करते हुए कहा कि समय आने पर सभी दल एक साथ आते हैं और गठबंधन बनाते हैं, लेकिन बाद में दिए जाने वाले बयानों में स्पष्टता और जिम्मेदारी होनी चाहिए।