टीपू सुल्तान के समर्थन में उतरे अबू आजमी, सत्ताधारियों से पूछा- मौजूदा सरकार में कितनी मस्जिदें तोड़ी गईं?

Tipu Sultan Jayanti Controversy: टीपू सुल्तान की जयंती विवाद पर सपा विधायक अबू आसिम आजमी का सत्ताधारियों पर हमला। संविधान और मंदिर निर्माण का हवाला देते हुए भाजपा पर साधा निशाना।
abu azmi attacks ruling party tipu sultan controversy mumbai
अबू आजमी (फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अबू आसिम आजमी ने टीपू सुल्तान को पराक्रमी योद्धा बताते हुए सरकार पर हमला बोला।

  • उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 25 का हवाला देकर देश में धार्मिक स्वतंत्रता पर चिंता जताई।

  • आजमी ने मंदिर निर्माण का दावा कर सत्ताधारियों के आदर्शों और विचारधारा पर निशाना साधा।

Abu Asim Azmi On Tipu Sultan: महाराष्ट्र में टीपू सुल्तान की जयंती को लेकर जारी विवाद के बीच समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक अबू आसिम आजमी ने सत्ताधारी दलों पर जोरदार हमला बोला है।

पत्रकारों से बातचीत में आजमी ने टीपू सुल्तान को अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाला पराक्रमी योद्धा बताते हुए कहा कि आज की सरकार ऐसे महापुरुष के खिलाफ बयानबाजी कर रही है, जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष

अबू आजमी ने कहा कि टीपू सुल्तान ऐसे वीर योद्धा थे, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले सीधे और कड़े संघर्ष का नेतृत्व किया। उन्होंने दुनिया का पहला रॉकेट लॉन्चर बनाने का भी दावा किया। आजमी के मुताबिक, टीपू सुल्तान की मौत के बाद भी अंग्रेज उनके शव के पास जाने से डरते थे। उन्हें आशंका थी कि कहीं उनमें जान बाकी हुई तो वे दोबारा हमला कर सकते हैं।

संविधान में टीपू सुल्तान की तस्वीर होने का दावा

टीपू सुल्तान के योगदान का उल्लेख करते हुए आजमी ने कहा कि उनकी बहादुरी और देशभक्ति को देखते हुए डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने भारतीय संविधान की पुस्तक में भी उनका चित्र शामिल कराया था। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक व्यक्तित्व के खिलाफ आज सरकार के नेताओं की ओर से बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है।

मंदिर तोड़ने के आरोपों को किया खारिज

आजमी ने टीपू सुल्तान पर मंदिर तोड़ने के आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि इतिहास में उन्होंने पढ़ा है कि टीपू सुल्तान ने कई मंदिरों का निर्माण कराया था। बेंगलुरु से मैसूर जाते समय रास्ते में एक ऐसा स्थान भी है, जहां उनके बनवाए मंदिर और मस्जिद एक ही जगह मौजूद हैं और आज भी वहां नियमित रूप से पूजा होती है। उन्होंने सवाल किया कि टीपू सुल्तान पर मंदिर तोड़ने का आरोप लगाने वाले लोग बताएं कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में कितनी मस्जिदें तोड़ी गईं और कितनी बनाई गईं।

abu azmi attacks ruling party tipu sultan controversy mumbai
महाराष्ट्र के 25 लाख किसानों को राहत! ई-पीक पाहणी की तारीख बढ़ी, अब 30 नवंबर तक करें फसल का रजिस्ट्रेशन

धार्मिक स्वतंत्रता और अनुच्छेद 25 पर जताई चिंता

देश के मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए आजमी ने संविधान के अनुच्छेद 25 का हवाला दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में धार्मिक स्वतंत्रता का लगातार उल्लंघन हो रहा है। मस्जिदों में जगह नहीं होने पर बाहर नमाज पढ़ने से रोका जाता है, अजान पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं और कुर्बानी में भी बाधाएं पैदा की जा रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को किराये पर मकान तक नहीं दिए जा रहे हैं।

abu azmi attacks ruling party tipu sultan controversy mumbai
कल्याण की सोसाइटी की पानी की टंकी में मिले लार्वा और कीचड़, दूषित पानी से स्वास्थ्य पर खतरा

भाजपा की विचारधारा और आदर्शों पर साधा निशाना

भाजपा और उसकी विचारधारा पर निशाना साधते हुए आजमी ने कहा कि टीपू सुल्तान ने कभी अंग्रेजों से वेतन नहीं लिया और न ही उनके सामने झुके। उन्होंने सत्ताधारियों से सवाल किया कि आज जिन लोगों के नाम पर राजनीति की जा रही है और जिन्हें आदर्श बताया जाता है, उनमें से कुछ लोग अंग्रेजों से हर महीने वेतन लेते थे और महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन को कुचलने की बात करते थे।