Abu Azmi: जमानत के बाद जांच अधिकारी के समक्ष पहुंचे अबू आजमी, कोर्ट ने पुलिस को दिए ये सख्त निर्देश
पिछले हफ्ते सपा विधायक अबू आजमी को औरंगजेब की तारीफ करने की वजह से 26 मार्च को चल रहे बजट सत्र के समाप्त होने तक विधानसभा से निलंबित कर केस दर्ज किया गया था। जमानत मिलने के बाद कोर्ट ने पुलिस और आजमी को निर्देश दिए है।
- Written By: प्रिया जैस
अबू आजमी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: औरंगजेब पर की गई टिप्पणी के मामले में महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी आज बुधवार को जांच अधिकारी के सामने पेश होने पहुंचे। अबू आजमी मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में जांच अधिकारी के सामने उपस्थित हुए। मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में पेश होने से पहले अबू आजमी ने कहा कि कोर्ट की तरफ से उन्हें जमानत मिल चुकी है, अब स्टेशन में पेश होने जा रहा हूं।
अबू आजमी ने कहा कि मैं मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन जा रहा हूं। अदालत ने मुझे पुलिस स्टेशन जाकर तीन दिनों तक पुलिस के सामने हस्ताक्षर करने के लिए कहा था। जहां पर केस दर्ज किया गया है और जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए थे।
कोर्ट ने पुलिस से किए सवाल
उन्होंने कहा कि कोर्ट ने खुद पुलिस से पूछा कि आपने स्टेटमेंट लिया? या फिर उनको पढ़ा क्या? इस पर पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद कोर्ट ने कहा कि ऐसे कैसे आपने एफआईआर दर्ज कर ली। अबू आजमी ने कहा कि ये फालतू में मामला दर्ज किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: एसटी महामंडल के भूमि विकास को मिलेगी गति, पीपीपी नीति से छूट देने को मंत्रिमंडल की मंजूरी
महाराष्ट्र सरकार की पहल से गहरे समुद्र में हो सकेगा संपर्क, BSNL के साथ मछुआरों के लिए सैटेलाइट फोन योजना
राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
Amravati News: अमरावती में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, किसान हित के मुद्दों पर हुई चर्चा
#WATCH | Mumbai | Samajwadi Party MLA Abu Azmi arrives at Marine Drive Police Station to appear before police in connection with the case against him over his comment on Aurangzeb pic.twitter.com/NlZVOj9ydc — ANI (@ANI) March 12, 2025
कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा
औरंगजेब टिप्पणी मामले में सपा विधायक अबू आजमी को कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा था कि अबू आजमी को 12, 13 और 15 मार्च को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के बीच जांच अधिकारी के सामने उपस्थित होना होगा। बता दें कि कोर्ट ने अबू आजमी को 20 हजार रुपये का सॉल्वेंट सिक्योरिटी बांड देने के बाद अग्रिम जमानत दी थी।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इस बयान से मचा था बवाल
महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आजमी पर केस औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली टिप्पणी को लेकर किया था। अबू आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल के दौरान भारत की सीमाएं अफगानिस्तान और बर्मा (म्यांमार) तक पहुंच गई थीं। अबू आजमी ने औरंगजेब के दौर का जिक्र करते हुए दावा किया था कि हमारा जीडीपी (विश्व जीडीपी) का करीब 24 फीसदी था और भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। इसके अलावा अबू आजमी ने औरंगजेब और मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के बीच लड़ाई को राजनीतिक लड़ाई बताया था।
