Mumbai: आरे कॉलोनी और डिंडोशी में रीडेवलेपमेंट पर तेजी, PMAY-2 योजना से मिलेगा लाभ
Mumbai: आरे कॉलोनी और डिंडोशी वन क्षेत्र के रीडेवलेपमेंट पर केंद्र ने राज्य सरकार को प्लान तैयार कर भेजने के निर्देश दिए हैं। PMAY-2 के तहत स्थानीय निवासियों को पक्के घर मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
आरे कॉलोनी (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: गोरेगांव के आरे कॉलोनी और डिंडोशी के वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को लोकसभा में मामला उठने के बाद इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के रीडेवलेपमेंट के लिए केंद्र सरकार ने जरूरी निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने राज्य सरकार को एक प्लान तैयार करने और संबंधित प्लान को मंजूरी देने के बाद भारत सरकार को प्रपोजल भेजने का निर्देश दिया है।
आरे कॉलोनी और डिंडोशी वन इलाके में कई वर्षों से रह रहे लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उनके रीडेवलेपमेंट का मामला लंबे समय से चल रहा है। यह मामला लोकसभा में गूंजा। मुंबई उत्तर पश्चिम के सांसद रविंद्र वायकर ने यह मुद्दा सदन में उठाया।
सम्बंधित ख़बरें
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद 500 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित, महाराष्ट्र साइबर जांच में पाकिस्तान कनेक्शन
Heavy Rain Alert: महाराष्ट्र के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अरब सागर में चक्रवाती हवाओं से बढ़ा खतरा
जनता के पैसों की बर्बादी! 6 महीने पहले खरीदी स्कॉर्पियो नापसंद, अब BMC पदाधिकारियों को चाहिए ‘इनोवा क्रिस्टा’
पत्नी का गुजारा भत्ता आधा: मुंबई कोर्ट ने 50,000 से घटाकर 25,000 किया, कहा- बच्चे का खर्च माता-पिता उठाएं
ये भी पढ़ें :- BMC बनाएगी 45 मीटर चौड़ी एलिवेटेड रोड, DBLR परियोजना से दहिसर-भायंदर का सफर होगा बेहद तेज
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर देने की मांग
- उन्होंने आरे कॉलोनी और डिंडोशी के वन क्षेत्र के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर देने की मांग की।
- वायकर के अनुसार केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखित जानकारी दी है कि केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पीएम आवास योजना के सभी लाभार्थियों को मूलभूत सुविधाओं वाले पक्के घर बनाने के लिए हर मुमकिन मदद दे रही है।
- पीएम आवास योजना-अर्बन 2 को सितंबर 2024 से नए रूप में लॉन्च किया गया है।
- इस योजना के जरिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अथॉरिटी के जरिए शहरी इलाकों में गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के लाभार्थियों को अफोर्डेबल हाउसिंग और इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम के जरिए मदद दी जाएगी।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए वेबसाइट https://pmay-urban.gov.in के जरिए ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करनी होगी।
- उन्होंने सुझाव दिया है कि राज्य सरकार की अलग-अलग अथॉरिटीज के जरिए पीएम आवास योजना-2 के नियमों के हिसाब से एक प्लान तैयार किया जाए।
राज्य सरकार और मॉनिटरिंग कमिटी से मंजूरी के बाद इस प्रपोजल को आगे की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाए।
