आदित्य ठाकरे का दिल्ली पर निशाना, लाल किले पर दिखाओ राजा शिवाजी, दिल्ली को पता चले महाराज का प्रताप
Raja Shivaji Movie: फिल्म राजा शिवाजी देखने के बाद आदित्य ठाकरे ने फिल्म को लाल किले पर दिखाने की मांग की। प्रियंका चतुर्वेदी ने हुतात्मा चौक की उपेक्षा पर महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की।
- Written By: गोरक्ष पोफली
आदित्य ठाकरे (सोर्स: डिजाइन फोटो)
Aaditya Thackeray Pruyanka Chaturvedi On Raja Shivaji Film: महाराष्ट्र दिवस के पावन अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म राजा शिवाजी की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। फिल्म देखने के बाद शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे और प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। जहाँ आदित्य ठाकरे फिल्म की भव्यता और कहानी को देख निशब्द नजर आए, वहीं उन्होंने केंद्र और दिल्ली की राजनीति पर भी तीखा कटाक्ष किया।
लाल किले पर हो फिल्म का प्रदर्शन
फिल्म देखने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए आदित्य ठाकरे भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, मेरे पास शब्द नहीं हैं, मैं पूरी तरह निशब्द हूँ। इस फिल्म को बनाने वाली पूरी टीम को मेरा सलाम है। उन्होंने महाराज के जीवन को जिस तरह पर्दे पर उतारा है, वह अद्भुत है।
आदित्य ठाकरे ने एक बड़ी मांग रखते हुए कहा कि राजा शिवाजी जैसी फिल्म को केवल महाराष्ट्र के हर चौराहे पर ही नहीं, बल्कि देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले पर प्रदर्शित किया जाना चाहिए। उन्होंने कड़े लहजे में कहा, दिल्ली को भी यह पता चलना चाहिए कि छत्रपति शिवाजी महाराज कौन थे और उनका साम्राज्य कैसा था। महाराज का इतिहास पूरे देश के लिए प्रेरणा है और इसे वैश्विक स्तर पर पहचान मिलनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
डिस्कवरी चैनल पर दुनिया देखेगी महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा, CM फडणवीस ने दिए पुख्ता तैयारियों के निर्देश
नागपुर काचीपुरा अवैध निर्माण पर राज्य सरकार का फैसला; नगर विकास विभाग ने खारिज की अपील, चलेगा मनपा का बुलडोजर
पुणे में बारिश से थमी रफ्तार, सड़कों पर जलभराव और भारी जाम, मानसून की पहली बरसात ने खोली मनपा के दावों की पोल
Explainer: समृद्धि महामार्ग पर 3 साल में 444 मौतें, समझिए आखिर बुलढाणा क्यों बना हादसों का हॉटस्पॉट
VIDEO | Mumbai: Shiv Sena (UBT) leader Aaditya Thackeray speaks to the media after watching the film ‘Raja Shivaji’. (Full video available on https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Z8fAoTezfB — Press Trust of India (@PTI_News) May 1, 2026
महाराष्ट्र सरकार पर प्रियंका चतुर्वेदी का प्रहार
राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी फिल्म की सराहना की, लेकिन साथ ही महाराष्ट्र की वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज की फिल्म देखना हमेशा प्रेरणादायक होता है, इससे हमें ऊर्जा मिलती है।
महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर हुतात्मा चौक की स्थिति को लेकर उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लिया। प्रियंका ने आरोप लगाया कि आज के इतने महत्वपूर्ण दिन पर भी हुतात्मा चौक पर कोई खास सजावट नहीं की गई। उन्होंने कहा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस स्मारक के लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया, आज उसे सरकार ने अनदेखा कर दिया है। सरकार केवल इवेंटबाजी में व्यस्त है और हमारी धरोहरों व स्मारकों के प्रति उदासीन है।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र दिवस पर भाषाई घमासान, राज ठाकरे के हिंसक स्टैंड पर, फडणवीस ने दिया अहिंसक जवाब
जनता का उमड़ा सैलाब
नेताओं ने बताया कि फिल्म को देखने के लिए आम जनता में भारी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में लोग थियेटर पहुंचे, जो यह दर्शाता है कि आज की युवा पीढ़ी छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों से जुड़ना चाहती है। आदित्य ठाकरे ने जोर देकर कहा कि ऐसी फिल्मों का प्रचार-प्रसार सरकारी स्तर पर होना चाहिए ताकि महाराज का स्वराज्य का संदेश घर-घर पहुंचे।
