नवी मुंबई में लगेगा 12 हजार करोड का सेमीकंडक्टर प्लांट, RRP को मिली जमीन, तेंदुलकर का भी निवेश
Navi Mumbai News: नवी मुंबई में 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से सेमीकंडक्टर फैब यूनिट लगाई जाएगी। आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स को 100 एकड़ जमीन मिल चुकी है और 2026 तक परियोजना का पहला चरण शुरू होगा।
- Written By: सोनाली चावरे
नवी मुंबई में 12,000 करोड़ रुपये का सेमीकंडक्टर प्लांट (pic credit; social media)
Navi Mumbai Semiconductor Hub: महाराष्ट्र में मेक इन इंडिया का बड़ा सपना साकार होने जा रहा है। नवी मुंबई अब सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर है। आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स को 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से सेमीकंडक्टर फैब यूनिट लगाने के लिए 100 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। खास बात यह है कि इस मेगा प्रोजेक्ट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी निवेशक हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक कार्यक्रम के दौरान आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स को यह सहमति पत्र सौंपा। कंपनी का कहना है कि उसने दुनिया की सबसे पुरानी और स्थापित सेमीकंडक्टर कंपनियों में से एक की फैब इकाई को टेक्सास (अमेरिका) के शेरमैन से स्थानांतरित करने का फैसला किया है। यह यूनिट अब नवी मुंबई में स्थापित होगी।
फडणवीस ने इस मौके पर कहा कि महाराष्ट्र सरकार इस प्रोजेक्ट की सफलता के लिए हर स्तर पर सहयोग देगी। चाहे बुनियादी ढांचा हो, नीतिगत समर्थन या स्किल डेवलपमेंट, सरकार हर संभव मदद देने को तैयार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह प्रोजेक्ट न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे भारत को सेमीकंडक्टर में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
सम्बंधित ख़बरें
ईंधन संकट: चौथे दिन भी पेट्रोल पंपों पर लगा नो स्टॉक का बोर्ड; प्रशासन के 30% अतिरिक्त आपूर्ति के दावे बेअसर?
मुंबई से सुरजागड तक विकास की नई लकीर; महायुति सरकार ने बिछाया 4 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स का जाल
छत्रपति संभाजीनगर के लिए राहत: जून से 55 MLD अतिरिक्त पानी मिलने का रास्ता साफ, मनपा आयुक्त ने दी जानकारी
उद्योग मंत्री उदय सामंत का बयान, ईंधन संकट पर राजनीति न करें, स्थिति पर केंद्र की है पैनी नजर
इसे भी पढ़ें- तकनीकी शिक्षा संस्थानों को मिलेगी स्वायत्तता, CM फडणवीस बोले- समय की मांग है बदलाव
आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स ने जानकारी दी है कि इस फैब यूनिट की लागत करीब 12,035 करोड़ रुपये होगी। यह परियोजना एशिया की सबसे बड़ी और उन्नत फैब में से एक होगी। इसकी क्षमता हर महीने 1 लाख 25 हजार वेफर्स बनाने की होगी। कंपनी का लक्ष्य है कि अगले छह महीने के भीतर विनिर्माण कार्य शुरू किया जाए।
परियोजना का पहला चरण वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही तक शुरू होने की उम्मीद है। आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन राजेंद्र चोडणकर ने कहा कि यह अधिग्रहण भारत को सेमीकंडक्टर उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
यह प्रोजेक्ट भारत की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को नई पहचान देगा और युवाओं के लिए रोजगार के हजारों अवसर पैदा करेगा। नवी मुंबई को इससे वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स मानचित्र पर जगह मिलने की पूरी संभावना है।
