मुंबई के विरार में इमारत की 21वीं मंजिल से गिरा 7 महीने का बच्चा, परिवार में पसरा मातम
Virar Accident: मुंबई के विवार से दुखदायक घटना सामने आ रही है, जिसमें एक परिवार ने एक गलती से अपने सात महीन के मासूम बच्चे को खो दिया। इस हादसे से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
- Written By: प्रिया जैस
विरार में 21वीं मंजिल से गिरा बच्चा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई के नजदीक विरार से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। विरार में एक सात महीने के बच्चे की 21वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। इस हादसे से पूरा परिवार सदमें में है। यह घटना 23 अप्रैल बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे की है। विरार पश्चिम के जॉय विला कॉम्पलेक्स स्थित पिनेकल सोसाइटी में यह घटना घटी।
मिली जानकारी के अनुसार विक्की सेडानी और पूजा सेडानी नाम के दंपति के घर ये घटना हुई। सेडानी परिवार पिनेकल सोसाइटी की 21वीं मंजिल पर रहता हैं। उनका सात महीने का एक बेटा वृषांक उर्फ वेद सो नहीं पा रहा था। बच्चे को सुलाने के लिए पूजा सेडानी उसे गोद में उठाकर मास्टर बेडरूम ले गई और उसे सुलाने के लिए घूमाने लगी। इस दौरान उन्होंने बेडरूम में हवा आने के लिए बालकनी की स्लाइडिंग खिड़की खुली रखी थी।
इस दौरान रूम का फर्श भी गीला था। घूमाते वक्त पूजा सेडानी का पैर फिसला और वह बालकनी की ओर गिर पड़ी। गिरते समय उनके हाथों की पकड़ से वेद छूट गया और वह 21वीं मंजिल से बाहर नीचे गिर गया। इस हादसे से सेडानी परिवरा सदमे में चला गया है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में भीषण गर्मी से निपटने की तैयारी, मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया ‘सेंटर फॉर एक्सीलेंस’ का शुभारंभ
आंगन से लेकर अंतरिक्ष तक भारतीय महिलाओं की उड़ान, नवभारत इंस्पायरिंग वुमन समिट में बोलीं विजया रहाटकर
Bhandara News: दोपहिया को मारी टक्कर, भीषण हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
अटल सेतु-पुणे एक्सप्रेसवे कनेक्टर का काम तेज, अब घंटों का सफर मिनटों में; जानें कब तक होगा तैयार
सात साल बाद सेडानी परिवार में गूंजी थी किलकारियां
इस हादसे के बाद सात महीने के वेद को तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सेडानी परिवार में सात साल बाद बच्चे की किलकारियां गूंजी थी। इसलिए इस हादसे ने उनके जीवन को भारी क्षति पहुंचाई है और जीवन में एक काला धब्बा छोड़ दिया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पूरी सोसाइटी में मातम का माहौल है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इस मामले में स्थानीय पुलिस भी जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी से सामने आया है कि यह घटना एक दुर्घटना थी। इसलिए माता-पिता के लिए ये समझना जरूरी है कि बच्चों की देखभाल के लिए बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है।
