Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कल्याण में हड़कंप! 7 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, 3 आरोपियों से भारतीय आधार कार्ड बरामद

Mumbai News: कल्याण पुलिस ने 7 बांग्लादेशियों को पकड़ा, जिनमें 6 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल है। चौंकाने वाली बात यह कि इनमें से 3 के पास भारतीय आधार कार्ड मिले है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 12, 2025 | 12:46 PM

कल्याण से 7 बांग्लादेशी गिरफ्तार (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

 7 Bangladeshis arrested from Kalyan: महात्मा फुले पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इस कार्रवाई ने पुलिस को भी चौंका दिया क्योंकि इनमें से तीन आरोपियों के पास भारत सरकार द्वारा जारी किए गए आधार कार्ड बरामद हुए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन बांग्लादेशी नागरिकों का भारत में रहना पूरी तरह अवैध था। सबसे पहले पुलिस ने कल्याण स्टेशन परिसर से संदिग्ध गतिविधियों के चलते एक महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताया और बताया कि वह अंबरनाथ के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सोसाइटी में रहती है।

पुलिस उपायुक्त स्वप्निल भुजबल के नेतृत्व में टीम ने तुरंत उस सोसाइटी पर छापा मारा। वहां से कुल पांच महिलाएं और एक पुरुष पकड़े गए। इस तरह गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशियों की संख्या सात तक पहुंच गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इनमें से तीन-चार आरोपियों ने भारतीय आधार कार्ड भी बना लिए थे, जिससे उनकी पहचान पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

पकड़े गए आरोपियों के पास से मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। इन मोबाइलों की जांच में सामने आया कि आरोपी “बैट ऐप” के जरिए अपने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क में रहते थे। बातचीत के लिए +88 कंट्री कोड का इस्तेमाल किया जाता था, जो बांग्लादेश का है। यह भी खुलासा हुआ है कि सात महीने पहले इनमें से एक आरोपी को पकड़ा गया था और उसे बांग्लादेश भेजा गया था, लेकिन वह फिर अवैध रूप से भारत में घुस आया।

इसे भी पढ़ें- वीजा खत्म होने के बाद भी रुके थे मुंबई में, AHTC ने की छापामार कार्रवाई, 5 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों ने किस तरह आधार कार्ड बनवाए, इसके लिए विस्तृत जांच की जा रही है। इसमें फर्जी दस्तावेजों और बिचौलियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस साइबर सेल जब्त मोबाइल फोन की तकनीकी जांच कर रही है ताकि उनके नेटवर्क और संपर्कों का पता लगाया जा सके।

यह मामला केवल अवैध प्रवेश का नहीं है, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है। क्योंकि विदेशी नागरिकों का आधार कार्ड हासिल कर लेना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों के पकड़े जाने की संभावना जताई जा रही है।

7 bangladeshi citizens arrested in kalyan mumbai indian aadhaar cards recovered from 3 accused

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 12, 2025 | 12:46 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

गणेशोत्सव के बाद भंडारा में ‘हडपक्या गणपति’ की धूम, धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक

2

भंडारा में अवैध रेत तस्करी पर शिकंजा, पुलिस ने 47.52 लाख का माल किया जब्त

3

पुलिस भर्ती में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, महाराष्ट्र सरकार ने आयु सीमा में दी विशेष छूट

4

मंगलवार को ‘महिला आयोग आपके द्वार’, महिलाएं निर्भय होकर दर्ज कराएंगी अपनी शिकायतें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.