- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- 4 Mini Pumping Station Operators Fined Rs 10 Lakh Waterlogging Mumbai
मुंबई में जलजमाव के ये है जिम्मेदार, BMC ने लिया तगड़ा एक्शन, लगा दिया 10 लाख का जुर्माना
Mumbai News: मुंबई में पहली ही बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव हो गया और सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया। जलजमाव के कारण लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद बीएमसी ने कड़ा एक्शन लिया।
- Written By: प्रिया जैस

मिनी पंपिंग स्टेशनों पर जुर्माना (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दे दी है। मुंबई में पहली ही बारिश में सड़क व्यवस्था की पोल पट्टी खुल गई। मुंबई के कई इलाकों में जलजमाव हो गया, जिसके कारण लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। इस मामले में मुंबई नगर निकाय ने भारी बारिश के बाद जलजमाव के कारण चार ‘मिनी पंपिंग स्टेशन’ के संचालकों पर 10-10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
शहर में सोमवार को भारी बारिश हुई, जिससे कई निचले इलाकों में जलजमाव हो गया और कुछ मार्गों पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं स्थगित करनी पड़ीं।किंग्स सर्कल, मंत्रालय, दादर टीटी ईस्ट, परेल टीटी, कालाचौकी, वडाला, हिंदमाता, केम्प्स कॉर्नर, चर्चगेट, चिंचपोकली और दादर जैसे इलाकों में जलजमाव के कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ।
मिनी पंपिंग स्टेशन नहीं किए स्थापित
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने मंगलवार देर शाम जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि चार जगहों – हिंदमाता, गांधी मार्केट, येलो गेट और चूनाभट्टी पर ‘मिनी पंपिंग स्टेशन’ संचालकों पर जलजमाव के कारण 10-10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। निविदा शर्तों के अनुसार, संबंधित संचालकों को शहर की मॉनसून पूर्व तैयारी योजना के तहत 25 मई से पहले इन स्थानों पर ‘मिनी पंपिंग स्टेशन’ स्थापित करने और उन्हें चालू करना था।
सम्बंधित ख़बरें
आयुर्वेद चिकित्सक ने लिखी “चिरायु गीता”, श्यामसुंदर शर्मा की सरल श्रीमद्भगवद्गीता का विमोचन
प्रासंगिक है,इंडियन नॉलेज सिस्टम, सीएस शर्मा कॉलेज में आईकेएस का 11 वां इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस
संजय गांधी नेशनल पार्क में फिर गूंजेगी ‘वनराणी’ की सीटी, पर्यटकों के लिए दोबारा शुरू हुई मिनी ट्रेन सेवा
अजीत हादसा पहुंचा हाईकोर्ट, विमान कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग
विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘बीएमसी द्वारा बनाई गई मॉनसून योजना के अनुसार निचले इलाकों से पानी निकालने के लिए नियुक्त ‘मिनी पंपिंग स्टेशन’ संचालक शर्तों के अनुसार प्रणाली स्थापित करने में विफल रहे और इसे पूरी क्षमता से संचालित नहीं किया गया।” इसमें कहा गया कि बीएमसी ने जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए समूची मुंबई में विशेष रूप से बाढ़ की संभावना वाले निचले इलाकों में 10 ‘मिनी पंपिंग स्टेशन’ स्थापित किए हैं जिनके संचालन का जिम्मा निजी एजेंसियों को सौंपा गया है।
Nagpur News: मौत के मुहाने पर कई बस्तियां, बाढ़ का खतरा, नींद में मनपा, सामने आए चौकाने वाले आंकड़े
भारी बारिश की संभावना
मुंबई में अभी भी सामान्यतः बादल छाए रहने की संभावना है तथा शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। बीएमसी के अनुसार अलग-अलग इलाकों में गरज, बिजली और तेज़ हवाएं चल सकती हैं। इसलिए बीएमसी अलर्ट मोड पर आ गई है और जलजमाव से बचने के लिए प्रयास कर रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
4 mini pumping station operators fined rs 10 lakh waterlogging mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज को ‘आजाद’ करेंगे ट्रंप! चीन-जापान समेत दुनिया से मांगी सैन्य मदद; बोले- जिनके जहाज फंसे, वे भेजें सेना
Mar 14, 2026 | 08:41 PMबच्चा पढ़ाई में अगर है कमजोर, तो बुधवार के दिन पूरी आस्था से करें ये उपाय, हो सकता है चमत्कारिक बदलाव
Mar 14, 2026 | 08:35 PMआयुर्वेद चिकित्सक ने लिखी “चिरायु गीता”, श्यामसुंदर शर्मा की सरल श्रीमद्भगवद्गीता का विमोचन
Mar 14, 2026 | 08:32 PMअकाली दल से नहीं होगा गठबंधन…पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, अमित शाह के ऐलान से किसे होगा नुकसान?
Mar 14, 2026 | 08:28 PMगर्मी के मौसम में पुदीने का पानी हेल्थ के लिए वरदान से कम नहीं, पीने का तरीका सही हो, यहां जानिए
Mar 14, 2026 | 08:18 PMप्रासंगिक है,इंडियन नॉलेज सिस्टम, सीएस शर्मा कॉलेज में आईकेएस का 11 वां इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस
Mar 14, 2026 | 08:17 PMनागपुर: गैस सिलेंडर किल्लत पर सीएम का पलटवार, कांग्रेस पर अफवाह फैलाकर पैनिक पैदा करने का आरोप
Mar 14, 2026 | 08:11 PMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM











