गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड़ पर 35 निर्माण ढहाए, परियोजना में बाधा बन रहे थे मकान
- Written By: प्रभाकर दुबे
मुंबई: बीएमसी की महत्वपूर्ण परियोजना गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड (Goregaon-Mulund Link Road) के निर्माण में बाधा बन रहे 35 घरों (Houses) को बीएमसी (BMC) के पी दक्षिण वार्ड ने बुलडोजर लगा कर तोड़ (Demolish) दिया। पी दक्षिण वार्ड में 2240 मीटर लंबे रास्ते में से 2150 मीटर रास्ते पर बने अतिक्रमण को हटा दिया गया।
बीएमसी पश्चिम से पूर्व को जोड़ने वाले गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड के निर्माण में अवैध रूप से बनाए गए 101 घर सड़क निर्माण में अड़चन पैदा कर रहे थे। मनपा पी दक्षिण वार्ड की ओर से दो साल पूर्व की गई तोड़क कार्रवाई में 52 अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया था। बीएमसी की ओर से शुक्रवार को भी 35 अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। अब भी वहां पर 19 निर्माण को तोड़ा जाना है जिसके बाद सड़क निर्माण की सभी बाधाएं दूर हो जाएगी।
गोरेगाव-मुलुंड जोडरस्ता प्रकल्पात अडथळा ठरणारी ३५ अतिक्रमणे निष्कासित. अतिक्रमणे हटविल्याने प्रस्तावित उड्डाणपुलाच्या बांधकामासाठी जागा उपलब्ध. pic.twitter.com/P9UoNDX32g — माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) October 22, 2021
तीन लेन का मार्ग बनेगा
मनपा पी दक्षिण वार्ड में अरुण कुमार वैद्य मार्ग से फिल्म सिटी के दक्षिण की ओर जाने वाली सड़क पर रत्नागिरी चौक पर 1.90 किमी फ्लाईओवर निर्माण प्रस्तावित किया गया है। फ्लाईओवर के दोनों तरफ तीन लेन का मार्ग बनेगा। अतिक्रमण हटाने के बाद फ्लाई ओवर बनाने की जगह भी खुल गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मिड-डे मील की गुणवत्ता पर तुकाराम मुंढे का बड़ा फैसला! स्कूलों में जंक फूड बैन, FSSAI लाइसेंस हुआ अनिवार्य
जनता सहे लोकल के झटके, पर BMC के माननीयों को स्कॉर्पियो में होता है पीठ दर्द! अब चाहिए महंगी इनोवा क्रिस्टा
मुलुंड डंपिंग की 15 एकड़ जमीन DRP को लीज पर देने का प्रस्ताव अटका: ट्री कमेटी ने 2,710 पेड़ काटने की दी मंजूरी
31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
