हवा में अटकी 300 यात्रियों की जान, मुंबई आ रहे ड्रीमलाइनर में आई खराबी और...!

इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से आ रहे विमान बोइंग ड्रीमलाइनर में देर रात अचानक खराबी आ गई। इसके चलते विमान में मौजूद 300 यात्रियों की जान खतरे में आ गई और हंगामा मच गया।
इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से आ रहे विमान बोइंग ड्रीमलाइनर में देर रात अचानक खराबी आ गई। इसके चलते विमान में मौजूद 300 यात्रियों की जान खतरे में आ गई और हंगामा मच गया।
मुंबई में इमरजेंसी लैंडींग (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से मुंबई की ओर आ रही इथियोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट ET640 को शुक्रवार देर रात गंभीर तकनीकी समस्या के कारण आपातकालीन लैंडींग करनी पड़ा। एयरलाइंस के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में मिड-एयर डिप्रेशराइजेशन की स्थिति के कारण 7 यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। विमान ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर रात 1:55 बजे आपातकालीन लैंडिंग की।

इस घटना में एक यात्री की हालत गंभीर हो गई और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। विमान में करीब कुल 300 यात्री सवार थे। मिड-एयर डिप्रेशराइजेशन वह स्थिति होती है जब विमान के केबिन में हवा का दबाव अचानक से कम हो जाता है। आमतौर पर यह तकनीकी खराबी के कारण होता है, जैसे केबिन प्रेशर सिस्टम का फेल होना या विमान की संरचना में रिसाव के कारण होता है। इस स्थिति में यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ, चक्कर या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं होने की संभावना रहती हैं।

सात यात्री पड़े बीमार

रिपोर्ट के माने तो फ्लाइट संख्या ET640 में 300 यात्री मौजूद थे और उनके साथ 11 क्रू मेंबर विमान में सवार थे। यह घटना तब हुई, जब विमान (ET-AXS) अरब सागर के ऊपर से उड़ रहा था। यह 33 हजार फीट की ऊंचाई पर था, जब केबिन में दबाव कम हुआ और पायलटों ने तेजी से नीचे उतरकर कम ऊंचाई पर उड़ान भरी।

विमान में केबिन प्रेशर में अचानक कमी आई, जिसके कारण यात्रियों और चालक दल के बीच असुविधा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं शुरू हो गईं। सूत्रों के अनुसार, सात यात्रियों ने सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आने की शिकायत की। पायलट ने तुरंत आपातकालीन स्थिति घोषित की और विमान को सुरक्षित रूप से मुंबई आपातकालीन लैंडींग करवाई।

सात बीमार यात्रियों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की गई, जिसमें से एक यात्री की स्थिति ज्यादा खराब होने के कारण उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी 6 यात्रियों का प्राथमिक उपचार हवाई अड्डे पर ही किया गया।

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर पर बढ़ती चिंताएं

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों की सुरक्षा को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे। हाल ही में अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान उड़ान से कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में एक व्यक्ति को छोड़ क्रू मेंबर सहित सभी यात्रियों की मौत हो गई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com