26/11 आतंकी हमले के शहीदों को किया याद, मुंबई के सीएसएमटी पर दी गई श्रद्धांजलि

CSMT Tribute Ceremony: मुंबई में 26/11 आतंकी हमले की 18वीं बरसी पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मध्य रेल की ओर से आयोजित समारोह में जवानों के बलिदान को याद किया गया।
26 11 mumbai terror attack martyrs tribute csmt
सीएसएमटी श्रद्धांजलि समारोह(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 18वीं बरसी पर CSMT में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

  • मध्य रेल की ओर से आयोजित समारोह में पुलिस अधिकारियों, जवानों, रेलवे कर्मचारियों और निर्दोष यात्रियों के बलिदान को याद किया गया।

  • वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त राहुल राज और स्टेशन निदेशक चंद्रकांत पगारे ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए।

  • RPF डॉग स्क्वॉड, बम पहचान एवं निरोधक दस्ते और RPF बैंड ने भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया।

Mumbai 26/11 Attack Anniversary: 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर हुए भीषण आतंकी हमले की बरसी पर गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मध्य रेल की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में उन वीर पुलिस अधिकारियों, जवानों, रेलवे कर्मचारियों और निर्दोष यात्रियों के बलिदान को याद किया गया, जिन्होंने आतंकवादियों के हमले में अपनी जान गंवाई थी। शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की भावना

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मध्य रेल के रेलवे सुरक्षा बल, मुंबई मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त राहुल राज और सीएसएमटी के स्टेशन निदेशक चंद्रकांत पगारे ने अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए।

आरपीएफ के डॉग स्क्वॉड और बम पहचान एवं निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आरपीएफ बैंड ने देशभक्ति की धुनें प्रस्तुत कीं। पूरे समारोह में साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की भावना दिखाई दी।

26 11 mumbai terror attack martyrs tribute csmt
नागपुर में रिटायर्ड शिक्षक से 48.28 लाख की साइबर ठगी, खुद को ATS और ED अधिकारी बताकर डराया

सीएसएमटी स्टेशन था प्रमुख निशाना

गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 की रात पाकिस्तान से समुद्री रास्ते के जरिए आए दस आतंकवादियों ने मुंबई में कई स्थानों पर समन्वित आतंकी हमले किए थे। इनमें सर्वाधिक भीड़भाड़ वाला सीएसएमटी रेलवे स्टेशन भी आतंकियों का प्रमुख निशाना बना था। उस समय स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे।

अजमल आमिर कसाब और अबू इस्माइल उन दो आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर स्टेशन परिसर में दहशत फैला दी थी। इस हमले में 52 निर्दोष यात्रियों की जान चली गई और अनेक लोग घायल हुए थे। स्टेशन पर मची अफरा-तफरी और गोलियों की आवाज ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

26 11 mumbai terror attack martyrs tribute csmt
नागपुर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही खाली कराया गया परिसर

सुरक्षा रक्षकों ने प्राण गंवाए

इस हमले के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और मुंबई पुलिस के जवानों ने आतंकियों का मुकाबला किया। हमले में पुलिस निरीक्षक शशांक शिंदे, पुलिस कांस्टेबल अंबादास पवार, होमगार्ड मुकेश जाधव और आरपीएफ के मुरलीधर चौधरी सहित सुरक्षाकर्मियों ने भी अपने प्राण गंवाए। मध्य रेल ने शहीदों को नमन करते हुए यात्रियों और रेलवे परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।