एम.एफ.हुसैन की 25 दुर्लभ पेंटिंग्स की होगी नीलामी, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिखाई हरी झंडी, जानें कब और कहा होगा ऑक्शन
M.F. Husain Paintings Auction: बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसे सुनने के बाद पेंटिंग्स के शौकीन अपने आप को रोक नहीं पाएंगे। बंबई हाईकोर्ट ने एम.एफ. हुसैन की पेंटिंग्स को नीलामी करने की हरी झंडी दिखा दी है।
- Written By: प्रिया जैस
एम.एफ.हुसैन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: रंगों के बेताज बादशाह कहे जाने वाले चित्रकार जगत के मशहूर दिवंगत भारतीय चित्रकार एम.एफ हुसैन को कौन नहीं जानता। एम.एफ. हुसैन अपनी चित्रकारी और रंगों की समक्ष के लिए बेहद प्रसिद्ध थे। उनकी बनाई गई पेंटिंग्स की कीमत आज करोड़ों में आंकी जाती है। चित्रकार प्रेमी अब उनकी दुर्लभ पेंटिंग्स के अद्भुत दर्शन कर पाएंगे। क्योंकि एम.एफ. हुसैन की 25 दुर्लभ पेंटिंग्स की अब नीलामी होने जा रही है।
बंबई उच्च न्यायालय की मंजूरी के बाद दिवंगत भारतीय चित्रकार एम एफ हुसैन की 25 दुर्लभ पेंटिंग की 12 जून को नीलामी होगी। अब तक एम.एफ. हुसैन की ये पेंटिंग्स एक कथित ऋण चूक मामले की वजह से ये नेफेड के पास थीं।
हुसैन ओ.पी.सी.ई. – अवर प्लेनेट कॉल्ड अर्थ के 25 कैनवास
‘एम एफ हुसैन: एक कलाकार का 20वीं सदी का दृष्टिकोण’ शीर्षक वाली इस नीलामी में ‘हुसैन ओ.पी.सी.ई. – अवर प्लेनेट कॉल्ड अर्थ’ सीरीज के तहत चित्रित 25 कैनवास शामिल हैं। न्यायमूर्ति आर आई चागला की एकल पीठ ने 17 फरवरी के अपने आदेश में मुंबई के शेरिफ को 25 पेंटिंग की नीलामी करने की अनुमति दी थी, जो उद्योगपति गुरु स्वरूप श्रीवास्तव के ‘स्वरूप ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज’ के साथ 236 करोड़ रुपये के ऋण विवाद के संबंध में भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नेफेड) के पास थीं।
सम्बंधित ख़बरें
2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
महाराष्ट्रा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों का 48 हजार करोड़ का बिजली बिल माफ, 56 लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
संभाजीनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण की तैयारी पूरी, 1,676 हितग्राहियों ने जमा की अनामत राशि
गंदगी, खुले शौचालय और फर्जी लेबलिंग! छत्रपति संभाजीनगर की प्रसिद्ध बेकरी पर चला FDA का हथौड़ा, लाइसेंस सस्पेंड
हैमिल्टन हाउस में होगी नीलामी
यह नीलामी 12 जून को दक्षिण मुंबई स्थित हैमिल्टन हाउस में होगी। नीलामी पूरी होने के बाद, मुंबई के शेरिफ को तीन जुलाई तक उच्च न्यायालय में रिपोर्ट दाखिल करने और संबंधित कार्य सौंपने के लिए अंतिम निर्देश प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। साल 2006 में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने स्वरूप समूह और श्रीवास्तव के खिलाफ नेफेड से प्राप्त 236 करोड़ रुपये के ऋण में से 150 करोड़ रुपये के कथित दुरुपयोग की जांच शुरू की थी।
नासिक में मौजूद दिग्ग्ज नेताओं की फौज, राज्यपाल समेत फडणवीस, शिंदे, पवार और राउत एक साथ
2007 में चर्चा में आए श्रीवास्तव
दिसंबर 2008 में एक न्यायाधिकरण ने नेफेड को हुसैन की पेंटिंग सहित 100 करोड़ रुपये की संपत्ति प्राप्त करने की अनुमति दी थी। श्रीवास्तव 2007 में तब चर्चा में आए जब उन्होंने एम एफ हुसैन की 100 पेंटिंग्स एक-एक करोड़ रुपये में बनवाईं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
