Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चार दिन में गायब हुई ढाई लाख की दुल्हन!, पुलिस ने 4 लोगों पर किया केस दर्ज

  • Written By: अमन दुबे
Updated On: Dec 07, 2022 | 03:43 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

जलगांव : कर्नाटक (Karnataka) के ठग महाराष्ट्र (Maharashtra) से सीधे पुरुषों की जासूसी करने और उन्हें शादी (Marriage) के लिए लड़कियां मुहैया कराने का काला धंधा चला रहे हैं। जलगांव (Jalgaon) में एक व्यापारी से ढाई लाख रुपए लेकर फर्जी शादी करने का मामला सामने आया है। रुपयों के लेन-देन के बाद नवविवाहिता भाई से मिलने के बहाने मुंबई (Mumbai) ले गई। मुंबई पहुंचने के बाद उसने जलगांव के युवक जो उसका फर्जी विवाह (Fake Marriage) के माध्यम से पति बना था, उसे धमकाया और वहां से भाग गई। माटुंगा पुलिस स्टेशन में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

कंचन नगर क्षेत्र के एक फरसाण व्यवसायी शैलेंद्र सारस्वत (46) का 2007 में तलाक हो गया था, उन्हें बताया गया कि बेलगांव, कर्नाटक की बेटी से उसकी शादी हो सकती है। जनवरी 2022 में उसने सारस्वत के मोबाइल फोन पर कुछ लड़कियों के फोटो भेजे। 21 अप्रैल 2022 को उसने सोनी से बात की, क्योंकि उसे उसमें अपर्णा नाम की लड़की की फोटो पसंद आई थी। शादी के आयोजन के लिए 2 लाख, 61 हजार, रुपए खर्च करने का निर्णय लिया गया। शैलेंद्र सारस्वत ने 23 अप्रैल को सोनी की बेटी के बैंक खाते में एडवांस के तौर पर 20 हजार रुपए ट्रांसफर किए। 

ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के बाद शैलेंद्र सारस्वत अपनी मां मैनाबाई, चचेरे भाई राजेंद्र पृथ्वीराज सारस्वत, श्याम ओझा के साथ शास्त्री नगर, बेलगांव (कर्नाटक) में निजी वाहन से 25 अप्रैल को सोनी के घर पहुंचे। वहां शैलेंद्र ने लड़की को देखा और उसे पसंद कर लिया। इस बार उसने अपना नाम अपर्णा नाइक (33) बताया, फिर उसी दिन शाम को दोनों ने शादी कर ली। 

सम्बंधित ख़बरें

BMC का अब तक का सबसे बड़ा बजट आज, 80,000 करोड़ के पार जा सकता है आकार

छत्रपति संभाजीनगर: पैठण में दर्दनाक हादसा, गूगल मैप के सहारे जा रही कार नहर में गिरी, तीन लोग लापता

बॉम्बे हाईकोर्ट में CBI का बयान, तीसरे पक्ष की याचिका पर RIL के खिलाफ FIR नहीं

ठाणे-बोरीवली ट्वीन टनल प्रोजेक्ट पर विवाद, मिट्टी ढुलाई से बढ़ा प्रदूषण

शादी में खर्च किए गए 2,61,000 रुपए

शादी से पहले ससुर ने समय-समय पर सोनी की बेटी के खाते में पैसा जमा किए थे और शादी के दिन उसे 7,500 रुपए नकद दिए, कुल मिलाकर 2,61,000 रुपए इस शादी में खर्च किए गए। शादी के महज चार दिन बाद 30 अप्रैल को उसने नालासोपारा में रहने वाले अपने भाई प्रशांत से मिलने की जिद की। सारस्वत पत्नी 2 के साथ दादर पहुंचे। जब शैलेंद्र दादर रेलवे स्टेशन पर टिकट खरीद रहे थे, तब अपर्णा ने भागने की कोशिश की। शैलेंद्र ने उसे रोका तो विवाहिता ने मेरे पीछे मत आओ, ऐसा कहकर शैलेंद्र को जूता मारने की धमकी देकर बहस की और वहां से चली गई। 

धोखाधड़ी का मामला दर्ज

इस संबंध में माटुंगा पुलिस स्टेशन में सारस्वत ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, उन्होंने इस घटना की जानकारी विवाहिता के कुछ रिश्तेदारों को दी। उन्होंने भी इस मसले पर गोलमोल जवाब दिया। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक रमेश चव्हाण कर रहे हैं।

2 5 lakh bride disappeared in four days police registered case against 4 people

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 07, 2022 | 03:43 PM

Topics:  

  • fake marriage
  • Karnataka
  • Maharashtra
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.