Western Railway Updates News: मुंबई और सूरत के बीच सबअर्बन ट्रेन सेवा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है, जो दोनों शहरों के बीच यात्रा को अधिक सुविधाजनक और तेज बना सकती है। पश्चिम रेलवे सूरत रेलवे स्टेशन पर दो नए प्लेटफॉर्म और उपनगरीय प्लेटफॉर्म का निर्माण करने वाला है, ये प्लेटफॉर्म खास तौर पर सबअर्बन ट्रेनों के संचालन के लिए तैयार किए जा रहे हैं, जिससे दैनिक यात्रियों को बड़ा लाभ मिल सकता है।
फिलहाल रूट पर काम किया जा रहा है। पहला मुंबईसुरत और दूसरा सुरतअहमदाबाद।आरामदायक और सुविधाजनक होगी यात्रारेलवे अधिकारी का कहना है कि इस सेक्शन पर सबअर्बन सेवा चलाई जाएगी। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह ट्रेन आधुनिक मेनलाइन ईएमयू चलाई जा सकती है। इन ट्रेनों की खासियत यह है कि इनमें लंबी दूरी के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए शौचालय जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होती हैं।
मुंबई से सूरत की दूरी को देखते हुए मेमू ट्रेनें अधिक अच्छा विकल्प मानी जा रही हैं, क्योंकि ये लोकल ट्रेनों की तुलना में ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक होती हैं। सूत्र का कहना है कि रेलवे नमो भारत ट्रेनों को इस रूट पर चलाने की संभावना पर विचार कर रहा है। बता दें कि सबअर्बन सेवा के अंतर्गत पारंपरिक ईएमयू लोकल ट्रेन, आधुनिक मेनलाइन ईएमयू ट्रेन और नमो भारत ट्रेन शामिल है।
अहमदाबाद से भुज के बीच चलती है नमो भारत ट्रेननमो भारत ट्रेनें आधुनिक तकनीक से लैस होती हैं और इनमें एसी और नॉनएसी कोच दोनों होते है, जिससे अलगअलग वर्ग के यात्रियों को सुविधा मिलती है। ये ट्रेनें तेज रफ्तार, बेहतर सीटिंग व्यवस्था और आधुनिक सुविधाओं के लिए जानी जाती हैं। पश्चिम रेलवे पहले से ही अहमदाबाद से भुज के बीच नमो भारत ट्रेन सेवा का संचालन कर रहा है, जिससे इस मॉडल की सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
आरामदायक होगी लोगों की यात्रायदि मुंबईसूरत के बीच इस तरह की उपनगरीय सेवा शुरू होती है, तो इससे रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। खासकर ऑफिस और छोटे बिजनेस के लिए यह सेवा बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। इसके साथ ही, सड़क मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक और यात्रा समय में भी कमी आने की उम्मीद है।