Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में जन्माष्टमी पर दही हांडी का उत्सव, मानव पिरामिड बनाते अब तक 15 गोविंदा घायल

जन्माष्टमी के उत्सव के दौरान दही हांडी उत्सव मनाने की भी परंपरा है। महाराष्ट्र के मुंबई में जगह-जगह दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जाता है। दही हांडी उत्सव के तहत मानव पिरामिड बनाने में शामिल कम से कम 15 गोविंदा घायल हो गए।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Aug 27, 2024 | 05:13 PM

दही हांडी उत्सव में मानव पिरामिड बनाने गोविंदा (सोर्स: पीटीआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भगवान श्रीकृष्ण का जन्माेत्सव पूरे देश धूमाधाम से मनाया जा रहा। जगह-जगह मंदिरों सोमवार से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। जन्माष्टमी के उत्सव के दौरान दही हांडी उत्सव मनाने की भी परंपरा है। महाराष्ट्र के मुंबई में जगह-जगह दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जाता है। इसमें ऊंचाई पर एक रस्सी के सहारे हवा में दही हांडी को लटकाया जाता है और गोंविदाओं का समूह एसे मानव पिरामिड बनाकर तोड़ते है।

जन्माष्टमी के तहत दही हांडी उत्सव में लोग उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं। मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में यह उत्सव पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्सव के तहत दही हांडी के प्रतिभागी बहु-स्तरीय मानव पिरामिड बनाते हैं और हवा में लटकी दही हांडी को तोड़ते हैं। इस दौरान मुंबई में दही हांडी उत्सव के तहत मानव पिरामिड बनाने में शामिल कम से कम 15 गोविंदा घायल हो गए। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि इन घायल गोविंदाओं को निगम संचालित और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:- दही-हांडी की धूम और उमंग देखनी हो, तो मुंबई के इन जगहों पर जाएं, झूम उठेंगे आप

सम्बंधित ख़बरें

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए AI जरूरी, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में विजया रहाटकर ने जताया विश्वास

अजीत के निधन के दिन स्कूलों को अल्पसंख्यक दर्जा, चौतरफा विरोध पर सीएम देवेंद्र ने लगाई रोक

48 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और मुंबई 3.0 को मिलेगी रफ्तार, 87 प्रतिशत राशि होगी खर्च

भारत के पहले एआई लिविंग लैब का महाराष्ट्र में शुभारंभ, स्वदेशी उद्योगों को मिलेगी तकनीक की शक्ति: मंत्री लोढ़ा

बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि दोपहर तक मानव पिरामिड बनाने के प्रयास के दौरान कम से कम 15 गोविंदा घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दही हांडी तोड़ने के प्रयास में घायल हुए चार प्रतिभागियों को पोद्दार अस्पताल और नायर अस्पताल में, दो को सायन अस्पताल में और एक-एक को सेंट जॉर्ज अस्पताल, केईएम अस्पताल, राजावाड़ी अस्पताल, एमटी अग्रवाल अस्पताल और कुर्ला भाभा अस्पताल (कुर्ला) में भर्ती कराया गया है।

9 स्तरीय मानव पिरामिड बनाने की कोशिश

मुंबई और आसपास के इलाकों में सुबह से ही रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। कई प्रमुख गोविंदा पाठक (समूह) ने शहर में कई स्थानों पर नौ-स्तरीय मानव पिरामिड बनाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें:- पुणे में भयानक हादसा, एसटी बस ने कार और बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, 12 घायल

सामाजिक संदेश भी दिया गया

महाराष्ट्र के कई हिस्सों और अन्य जगहों पर यौन उत्पीड़न के मामलों के मद्देनजर, कई गोविंदा समूहों ने मुंबई, ठाणे और अन्य स्थानों पर दही हांडी फोड़ते हुए बैनर और पोस्टर के माध्यम से सामाजिक संदेश भी प्रदर्शित किए। कई महिला गोविंदा समूह भी मानव पिरामिड बनाकर दही हांडी तोड़ने की कोशिश करते नजर आए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

15 govindas injured during dahi handi festival

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 27, 2024 | 05:13 PM

Topics:  

  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.