Fraud: जाली दस्तावेज़ों से फ्लैट बेचकर ठगी, फ्लैट मालिक ने दर्ज कराई शिकायत
Property Fraud: बांद्रा में फर्जी दस्तावेजों से फ्लैट बेचकर 11.35 करोड़ रुपये का लोन लेने का मामला सामने आया है। ईओडब्ल्यू ने शिकायत पर धोखाधड़ी की जांच शुरू कर दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रॉपर्टी धोखाधड़ी (सौ. सोशल मीडिया )
Property Fraud In Mumbai: बांद्रा में संपत्ति धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहाँ एक फ्लैट मालिक की कथित तौर पर जाली पहचान बनाकर उसकी संपत्ति को धोखाधड़ी से बेचकर बैंक से 11।35 करोड़ का लोन हासिल किया गया।
प्रारंभिक जांच के बाद, आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की है। बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, गिरगांव में रहने वाले स्टील व्यापारी अल्पेश नरपत चंद जैन (44) को पता चला कि, आइकॉनिक टावर, बांद्रा पश्चिम में उनका लक्जरी फ्लैट, जिसे उन्होंने मई 2023 में 6.25 करोड़ रुपये में वैध रूप से खरीदा था, जाली दस्तावेजों का उपयोग करके बेच दिया गया था।
हाउसिंग सोसाइटी की जांच से खुलासा
जैन ने बताया कि धोखाधड़ी का पता तब चला जब उनकी हाउसिंग सोसाइटी ने यह सुनिश्चित करने के लिए एक उचित जांच शुरू की कि कोई भी फ्लैट बार-बार तो नहीं बेचा गया। इस दौरान, उन्हें पता चला कि एक अज्ञात व्यक्ति ने, जो उनके ही नाम अल्पेश नरपत चंद जैन से था 13 दिसंबर, 2024 को एक फर्जी बिक्री विलेख तैयार किया था।
सम्बंधित ख़बरें
मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल! देश भर में आज बंद रहेगी फार्मेसी की दुकानें, जानें कहां मिलेगी दवाएं, क्या है कारण
मुंबई के बांद्रा में रेलवे का बड़ा बुलडोजर एक्शन! कोर्ट के आदेश पर सैकड़ों अवैध झोपड़पट्टी ध्वस्त
प्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
फर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
ये भी पढ़ें :- Mumbai: मेडिकल एडमिशन नियमों पर बवाल, विद्यार्थियों ने सीईटी सेल को लिखा पत्र
जिसमें स्वामित्व संदीय बाबूलाल गड़ा नाम के व्यक्ति को हस्तांतरित कर दिया गया था, जांच से पता चला कि जालसाज ने जैन के नाम पर आली आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल करके, राहुल कुमार दिनेशकुमार महेरिया के जरिए 11 दिसंबर, 2024 को एक फर्जी पावर ऑफ अटॉनी (पीओए) भी बनवाई है। जैन ने स्पष्ट किया कि वह न तो महेरिया को जानता है और न ही गड़ा को, और जिस दिन पावर ऑफ अटॉनी दर्ज हुई, उस दिन वह इंडोनेशिया में था।
