Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2026 तक दौड़ेंगी 10 हजार इलेक्ट्रिक बसें, ‘BEST’ होगा मुंबईकरों का सफर

  • Written By: अमन दुबे
Updated On: Jan 09, 2023 | 08:17 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : वर्ष 2026 तक ‘बेस्ट’ (Best) की 10 हजार अपडेट इलेक्ट्रिक बसें (Electric Buses) मुंबईकरों की सेवा में होंगी। बेस्ट प्रशासन (Best Administration) ने समयबद्ध तरीके से दुनिया के सबसे बड़े सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को नुकसान से बाहर लाने की योजना तैयार की है। महाप्रबंधक लोकेश चंद्रा (General Manager Lokesh Chandra) का मानना है, कि बेस्ट की बढ़ी हुई बस सेवाओं, बेहतर यात्री सुविधाओं, कम जनशक्ति, रखरखाव और ईंधन की लागत में कमी लाकर यात्रियों को आकर्षित करने में सफलता मिल रही है। 

बेस्ट के जीएम लोकेश चंद्रा के अनुसार कोरोना काल के बाद मुंबई और आसपास रूट को घटाकर 590 मार्गों को घटाकर 490 कर दिए जाने के बावजुद यात्रियों की संख्या 35 लाख तक पहुंच गई है। बसों की सही स्थिति जानने के लिए लाइव ट्रैकिंग ऐप बनाया गया इसके अलावा डिजिटल भुगतान विकल्प के कारण चिलर को संभालने के लिए बैंक को 6 से 7 करोड़ का कमीशन कम हो गया है। लोकेश चंद्रा ने कहा कि कुल 37 लाख लोगों ने बेस्ट का ऐप डाउनलोड किया है। 

पास की नई व्यवस्था

डेली पास सिस्टम में मामूली बदलाव किया गया है। पास 7, 14, 21 दिनों के लिए डिजाइन किया गया है। यह दुनिया का सबसे सस्ता परिवहन है। दैनिक टिकट खरीदकर, बेस्ट यात्रा की लागत एक रुपए 20 पैसे प्रति किलोमीटर है, तो पास धारक केवल 60 पैसे में यात्रा कर सकते हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया में ग्राम पंचायतें विकास ठप, योजनाएं कागजों में सिमटीं, जागरूकता की कमी से गांव बने राजनीति का अड्डा

ई-बाइक के माध्यम से कनेक्टिविटी

बेस्ट की बसों के साथ मुंबई में 1000 ई-बाइक लॉन्च की गई। ये बाइकें बस स्टॉप पर खड़ी रहती हैं। इस सुविधा का लाभ डिजिटल पेमेंट कर उठाया जा सकता है। जीएम चंद्रा के अनुसार इस योजना को अच्छा रिस्पॉन्स है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मुंबईकरों के लिए 5000 ई-बाइक उपलब्ध होंगी।

दौड़ेंगी 900 डबल डेकर

फरवरी के अंत तक ‘बेस्ट’ के बेड़े में 900 डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। 2100 सिंगल डेकर इलेक्ट्रिक बसों में से 26 चल रहीं हैं, बाकी बसें आ रही हैं।  वैश्विक मानकों के मुताबिक प्रति एक लाख यात्रियों पर 60 बसें होनी चाहिए। ‘बेस्ट’ में प्रति लाख 20 से 21 बसें हैं। अधिक यात्रियों को ले जाने के लिए डबल डेकर बेहतर विकल्प होगा। साथ ही 175 नए रूट बनाए गए हैं। ‘बेस्ट’ ने निजी वाहन या एसी टैक्सी से यात्रा करने वालों को भी विकल्प दिया है। ठाणे से बीकेसी के लिए एक प्रीमियम बस सेवा शुरू की गई है। बस में मोबाइल चार्जिंग समेत कई सुविधाएं होंगी। जनवरी में ऐसी 30 प्रीमियम बसें चलेंगी और मार्च तक विभिन्न रूटों पर 200 प्रीमियम बसें चलेंगी। 

चार्जिंग स्टेशन

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए जनवरी अंत तक बेस्ट स्टॉप और डिपो के पास 55 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन शुरू किए गए हैं। आने वाले समय में  330 चार्जिंग स्टेशनों का लक्ष्य है। महिलाओं के लिए विशेष बसें चल रही हैं। ‘बेस्ट’ में फिलहाल तीन महिला ड्राइवर हैं। आने वाले समय में महिलाओं के लिए 137 विशेष बसें शुरू की जाएंगी। महिला चालकों और महिला वाहकों के रूप में भर्ती ठेकेदारों के माध्यम से की जा सकती है। विश्व बैंक से कुछ फंड के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। 

बदलेगा घरेलू मीटर

‘बेस्ट’ सार्वजनिक परिवहन के साथ-साथ बिजली आपूर्ति का काम करता है। ब्रिटिश काल के दौरान बेस्ट को परिवहन के साथ कोयले से चलने वाली ट्रामों को विद्युतीकृत करने के लिए एक समानांतर लाइसेंस दिया गया था। जीएम लोकेश चंद्र ने बताया कि अगले डेढ़ साल में बिजली के सभी मीटर बदल दिए जाएंगे। ऑनलाइन बिजली बिल से बिजली उपभोक्ताओं को सुविधा मिली है।

10000 electric buses will run by 2026 best will be the journey of mumbaikars

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 09, 2023 | 08:17 PM

Topics:  

  • Best Administration

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.