Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बीएमसी में 10 हजार करोड़ का घोटाला, डीसीएम देवेंद्र फडणवीस ने पेश किया कैग रिपोर्ट

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Mar 25, 2023 | 07:56 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई महानगरपालिका (BMC) में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का खुलासा कैग की रिपोर्ट (CAG Report) से हुआ है। यह घोटाला 10 हजार करोड़ से अधिक भी हो सकता है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis ) ने कैग रिपोर्ट का कुछ अंश पढ़ते हुए बताया कि बीएमसी के कामकाज में पारदर्शिता का आभाव और भ्रष्टाचार सामने आया है। भ्रष्टाचार की जांच योग्य एजेंसी से कराने पर विचार किया जा रहा हैं। 

कोरोना के समय बीएमसी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। विधान मंडल के मानसून अधिवेशन में यह मुद्दा जोर-शोर से उठा था और सरकार ने कैग से आडिट कराने का निर्णय लिया था। कैग ने जांच कर अपनी प्राथमिक रिपोर्ट दी है। जिसे उपमुख्यमंत्री ने शनिवार को विधानसभा में पेश किया। बीजेपी विधायक अमित साटम ने रिपोर्ट के मुद्दे सदन में पढ़ कर सुनाने  का अनुरोध उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से किया। विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति पर देवेंद्र फडणवीस ने रिपोर्ट के मुख्य विंदुओं को पढ़ कर सुनाया। जिसमें स्पष्ट रुप से कहा गया है कि बीएमसी में भ्रष्टाचार हुआ है। 

इतने समय का ही हुआ है ऑडिट

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सदन की भावना को देखते हुए रिपोर्ट का मुख्य अंश पढ़ रहा हूं, क्योंकि कैग की रिपोर्ट पर मंत्रियों का चर्चा करना नियम में नहीं है। कैग ने केवल 9 विभागों में 12 हजार करोड़ रुपए के काम का आडिट किया है। कोविड काल के कामों का आडिट नहीं किया गया है। वह मुद्दा विचाराधीन है। 28 नवंबर 2019 से नवंबर 2022 तक के कालावधि के कामों का ही आडिट हुआ है। कैग की आडिट में यह साफ हुआ है महानगरपालिका के केवल दो विभागों में लगभग 214 करोड़ रुपए के 20 काम वगैर टेंडर के दिए गए, जबकि 4 हजार 755 रुपए का काम तो दिया गया, लेकिन उसके लिए ठेकेदार और बीएमसी के बीच करार ही नहीं हुआ। जिसकी वजह से किसी तरह की कार्रवाई का अधिकार महानगरपालिका के पास बचा ही नहीं। इसी तरह 3 हजार 357 करोड़ रुपए का 13 काम किया गया। इसके लिए महानगरपालिका ने थर्ड पार्टी ऑडिटर नियुक्त नहीं किया। इसलिए काम कैसा हुआ इसकी जांच की यंत्रणा ही उपलब्ध नहीं हैं।

Unimaginable Corruption in BMC!
Tabled a CAG report in Legislative Assembly, regarding rampant corruption in BMC. This report is just a trailer since very few projects have been audited yet.
मुंबई महापालिकेतील भ्रष्टाचारासंदर्भात CAG ने केलेल्या ऑडिटचा अहवाल आज विधानसभेत सादर… pic.twitter.com/YjZhq0Kqwe

— Devendra Fadnavis (Modi Ka Parivar) (@Dev_Fadnavis) March 25, 2023

 

 कैग ने टिप्पणी में कहा- पारदर्शिता का आभाव है और लापरवाही हुई 

 कैग ने टिप्पणी में कहा है कि पारदर्शिता का आभाव है और लापरवाही हुई है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि दहिसर में 32 हजार 394 वर्ग मीटर की जमीन खेल के मैदान ,उद्यान मॅटर्निटी होम के लिए आरक्षित थी। वर्ष 2011 में महानगरपालिका ने अधिग्रहण का प्रस्ताव मंजूर किया था। जमीन की अंतिम कीमत 349 करोड़ रुपए तय की गयी। यह मूल प्रस्ताव के समय से 716 प्रतिशत अधिक है। जमीन अधिग्रहण के लिए पैसे तो दिए, लेकिन उस जमीन पर अतिक्रमण है। पुनर्वसन पर 80 करोड़ का खर्च है।  

27 करोड़ रुपए का फायदा ठेकेदार को दिया गया

उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि पुल विभाग की तरफ से डॉई मोजेस रोड और केशवराव खाडे मार्ग पर मान्यता नहीं होने के बावजूद काम दिया गया। 27 करोड़ रुपए का फायदा ठेकेदार को दिया गया। अब तक पुल का 50 प्रतिशत काम पूरा होना चाहिए थी, लेकिन अभी तक 10 प्रतिशत का भी काम नहीं हुआ है। 54 करोड़ रुपए का काम बगैर निविदा के पुराने कामों के जोड़ कर दिया गया। जुलाई में चार काम अलग-अलग ठेकेदारों को देना था, लेकिन सभी काम एक ही ठेकेदार को सौंप दिया गया। मालाड पंपिंग स्टेशन में 464 करोड़ रुपए का काम अपात्र निविदाकार को दिया गया।  

10 thousand crore scam in bmc dcm devendra fadnavis presented cag report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2023 | 07:56 PM

Topics:  

  • BMC
  • Devendra Fadnavis

सम्बंधित ख़बरें

1

अनशन तुड़वाकर अब यू-टर्न! मराठा आरक्षण पर CM फडणवीस के बयान से मनोज जरांगे को झटका

2

सरकार में खींचतान से किसान परेशान, किसानों की आत्महत्या पर भड़के रोहित पवार, फडणवीस पर साधा निशाना

3

करोड़ों के विज्ञापनों के पीछे…रोहित पवार का बड़ा खुलासा, कहा- CM फडणवीस से ऐसी गलती की उम्मीद नहीं

4

CM फडणवीस का बड़ा बयान: मोदी की महानता ट्रम्प की राय से नहीं, भारत की ताकत से तय होती है

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.