दिशा सालियान मौत मामले में मुंबई पुलिस ने नितेश राणे को भेजा नोटिस, शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में मुंबई पुलिस ने गुरुवार को भाजपा विधायक नितेश राणे को नोटिस भेजा है। पुलिस ने उन्हें शुक्रवार (12 जुलाई) को पेश होने के लिए कहा है। राणे ने दावा किया था कि सालियान ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उसकी हत्या की गई थी। इसी सिलसिले में पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।
- Written By: शुभम सोनडवले
दिशा सालियान और नीतेश राणे (फोटो: पीटीआई)
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में मुंबई पुलिस ने गुरुवार को भाजपा विधायक नितेश राणे को नोटिस भेजा है। पुलिस ने उन्हें शुक्रवार (12 जुलाई) को पेश होने के लिए कहा है। राणे ने दावा किया था कि सालियान ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उसकी हत्या की गई थी। इसी सिलसिले में पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।
मुंबई पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने नीतेश राणे को दिशा सालियान की मौत के बारे में जानकारी साझा करने को कहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच कर रहे मालवणी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक चिमाजी आधव ने एसआईटी की ओर से राणे को पत्र भेजा। उन्होंने बताया कि राणे से जांच अधिकारी के सामने पेश होने और दिशा सालियान के बारे में जानकारी, यदि उनके पास हो तो, साझा करने को कहा गया है। अधिकारी ने पत्र का हवाला देते हुए कहा, “राणे अपने समय और सुविधा के हिसाब से आ सकते हैं और उनसे मालवणी थाने आने से पहले आधव को फोन करने को कहा गया है।”
Disha Salian case | Mumbai Police sends notice to BJP MLA Nitesh Rane, asking him to appear before them tomorrow, June 12 for questioning. Rane had claimed that Salian was murdered. Police will question him regarding his claim and ask what evidence of the murder he has. — ANI (@ANI) July 11, 2024
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस को दूंगा पूरी जानकारी
पुलिस के नोटिस को लेकर नितिश राणे ने कहा, ”मुझे नोटिस मिला है और मैं पहले दिन से यह कह रहा हूं कि यह हत्या का मामला है। मैं मुंबई पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हूं। महाविकास अघाड़ी सरकार (एमवीए) आदित्य ठाकरे और उनके दोस्तों को बचाने की कोशिश कर रही थी। मेरे पास जो भी जानकारी है, मैं पुलिस को देने के लिए तैयार हूं।”
दिशा ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान
गौरतलब है कि दिशा सालियान मुंबई के मलाड इलाके में एक सोसाइटी के परिसर में आठ जून, 2020 को मृत मिली थीं जहां वह रहती थीं। पुलिस के मुताबिक दिशा सालियान (28) ने ऊंची बिल्डिंग से कथित रूप से छलांग लगाकर जान दे दी थी। इसके कुछ दिन बाद ही 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा में अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। (एजेंसी इनपुट के साथ)
