Mumbai MGL gas scam APK fraud (फोटो क्रेडिट-X)  
मुंबई

मुंबई में नया साइबर फ्रॉड: APK लिंक से गैस बिल के नाम पर ठगी, दर्जनों लोग शिकार

Mumbai Cyber Fraud News: मुंबई में साइबर ठगों ने गैस बिल के नाम पर नया जाल बिछाया है। APK फाइल भेजकर फोन हैक किया जा रहा है और लोगों के खाते से लाखों रुपये उड़ाए जा रहे हैं।

अपूर्वा नायक

Mumbai MGL Gas Scam APK Fraud: आर्थिक राजधानी मुंबई में साइबर जालसाजों ने ठगी का एक नया और डरावना तरीका ढूंढ निकाला है।

इस बार उनके निशाने पर मुंबई की पॉश सोसायटियों में रहने वाले 'महानगर गैस' (एमजीएल) पाइप लाइन के उपभोक्ता हैं। पिछले 24 घंटों के भीतर करीब एक दर्जन लोगों से 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

कैसे बुना जाता है ठगी का जाल ?

साइबर अपराधी उपभोक्ताओं को कॉल या मैसेज कर दावा करते हैं कि उनके पिछले बिल का महज 10 या 12 रुपये बकाया है। वे चेतावनी देते हैं कि यदि तुरंत भुगतान नहीं किया गया, तो गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा। डराने के लिए जालसाज ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते वैश्विक तनाव और संभावित गैस संकट की खबरों का हवाला देते हैं, जिससे उपभोक्ता घबरा जाते हैं कि कनेक्शन कटने पर दोबारा मिलना मुश्किल होगा।

APK फाइल और OTP का 'खतरनाक खेल'

घबराहट का फायदा उठाकर ठग पीड़ित को एक एपीके (एंड्रॉइड एप्लिकेशन पैकेज) फाइल भेजते हैं, और उसे 'पेमेंट अपडेट' के लिए डाउनलोड करने को कहते हैं। जैसे ही उपभोक्ता उस ऐप को इंस्टॉल करता है, उसका फोन हैक हो जाता है। इसके बाद ओटीपी और बैंक खाते का पूरा एक्सेस अपराधियों के पास चला जाता है। हाल ही में कई ऐसे पीड़ित ने इसी चक्कर में अपने खाते से लाखों रुपये गंवा दिया है।

पढ़े-लिखे लोग बन रहे शिकार

हैरानी की बात यह है कि पढ़े-लिखे लोग भी इस जाल में फंस रहे हैं, जिसमें उच्च पदों पर बैठे अधिकारी, बड़ी कंपनियों के कर्मचारी और उच्च शिक्षा प्राप्त लोग शामिल है। पुलिस के अनुसार, इस फ्रॉड का टारगेट केवल पाइपलाइन गैस उपभोक्ता है, क्योंकि वे ऑनलाइन भुगतान के आदी होते हैं। जबकि पारंपरिक गैस सिलेंडर (बाटला) वाले उपभोक्ता सुरक्षित रहते हैं, क्योंकि वे -आमतौर पर ऐसे डिजिटल झांसे में नहीं फंसते।

सावधानी ही बचाव है

  • अज्ञात लिंक से बचेंः किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए APK फाइल या लिंक को कभी डाउनलोड न करें,
  • आधिकारिक ऐप का प्रयोग करें: बिल भुगतान के लिए केवल 'MGL Connect' या आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।
  • डरें नहीं: गैस कंपनिया कभी भी कॉल पर तत्काल कनेक्शन काटने की धमकी देकर पैसे नहीं मांगती है।
  • यदि आपके साथ ऐसी कोई घटना होती है, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें