-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune Ranjangaon Triple Murder Case Woman Burnt Along With Two Kids
Pune News: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का ये हुआ अंजाम, शादी का दबाव बनाया तो महिला को बच्चों संग जिंदा जलाया
- Written By: सोनाली चावरे
Pune Triple Murder Case: पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सात टीमें बनाई थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

महिला को दो बच्चो संग जलाया
पुणे: जिले के शिरूर तालुका में पुणे-अहिल्यानगर राजमार्ग पर रंजनगांव क्षेत्र में एक महिला और दो बच्चों के जले हुए शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने अब इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई है। इस मामले का सच सामने आने के बाद लोगों के पैरों तले से जमीन खिसक गई ।
पुलिस के अनुसार, स्वाति केशव सोनवणे (उम्र 25, निवासी वाघोरा, तालुका माजलगांव) और उसके दो छोटे बच्चों स्वराज (उम्र 3) और विराज (उम्र 1) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। ग्रामीण पुलिस ने आखिरकार इस हत्या की गुत्थी सुलझाई और आरोपी को बीड जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शिरुर के सरदवाडी निवासी गोरख पोपट बोखारे के रूप में हुई है, जो अहियानगर जिले के श्रीगोंडा का रहने वाला है।
पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया, आरोपी और मृतक रिश्तेदार हैं। आरोपी अक्सर स्वाति के घर उसके और उसके पति के बीच झगड़े को सुलझाने के लिए आता था। जल्द ही दोनों के बीच संबंध बन गए और स्वाति गोरख पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। गोरख और स्वाति के बीच विवाद का नतीजा यह हत्याकांड हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
पुलिस के अनुसार, आरोपियों को पकड़ने के लिए सात टीमें गठित की गईं और अहिल्यानगर इलाके में वाघोली से राहुरी तक 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया गया। 25 मई को पुणे-अहिल्यानगर रोड पर रंजनगांव-खंडाले में एक निजी कंपनी के पीछे एक खेत में एक महिला और दो बच्चों के अधजले शव मिले। पुलिस के लिए अपराध के समय भारी बारिश के कारण पैरों के निशान प्राप्त करना कठिन हो गया था तथा अपराध स्थल सुनसान था। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से फुटेज भी नहीं मिल पा रहे थे।
पुलिस को 9 मई को बीड जिले के माजलगांव से एक महिला के लापता होने की शिकायत मिली। शिरुर डिवीजन के पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत ढोले ने कहा, कि हमारी जांच में पता चला है कि उक्त महिला अपने पति से झगड़े के बाद अलंदी में अपने पिता के घर चली गई थी। वह और उसके बच्चे 23 मई को बोखारे के साथ अलंदी से चले गए।
मृतका के माता-पिता, जो दिहाड़ी मजदूर हैं। उन्हें स्वाती के ठिकाने के बारे में जानकारी नहीं थी। लेकिन पुलिस ने बोखारे को शक के आधार पर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। ढोले के अनुसार, 23 मई को बोखारे जब महिला और उसके दो बच्चों को बाइक पर लेकर आलंदी से शिरुर के सरदवाड़ी स्थित अपने घर जा रहा था, तो उसने पुणे-अहिल्यानगर राजमार्ग पर ग्रोवेल कंपनी के पास एक सुनसान इलाके में मोटरसाइकिल रोक दी।
उसने कथित तौर पर स्वाति का गला घोंट दिया और उसके सिर पर पत्थर से वार करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसके दोनों बच्चों को भी मार डाला। सबूत मिटाने के लिए वह पानी की बोतल में पेट्रोल लेकर आया और शवों को जलाने की कोशिश की, लेकिन बारिश ने उसकी योजना को विफल कर दिया।
रंजनगांव पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर महादेव वाघमोड़े ने बताया, आरोपी शिरुर इलाके में ड्राइवर के तौर पर काम करता है। उसे शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश किया गया और 11 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
Pune ranjangaon triple murder case woman burnt along with two kids
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM











