Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई-गोवा हाईवे पर LPG टैंकर और मिनी बस में भीषण टक्कर, गैस लीक से घर और गौशाला जलकर खाक

Mumbai Goa Highway Accident: मुंबई-गोवा हाईवे पर रत्नागिरी के पास बावंडी में सीएनजी ले जा रहे एक टैंकर और एक निजी ट्रैवल्स मिनी बस के बीच भीषण टक्कर हो गई।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jun 08, 2025 | 12:40 PM

रत्नागिरी में LPG टैंकर और मिनी बस में भीषण भिड़ंत

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई:  महाराष्ट्र के रत्नागिरी में  मुंबई-गोवा हाईवे पर रविवार (8 जून) सुबह करीब 7:45 बजे रत्नागिरी के पास बावंडी में सीएनजी ले जा रहे एक टैंकर और एक निजी ट्रैवल कंपनी की मिनी बस की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद टैंकर से बड़ी मात्रा में सीएनजी लीक हो गई और गैस हवा में फैल गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक मकान में आग लग गई, मकान के पास खड़ी एक रिक्शा और दो दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए। मकान में मौजूद एक भैंस भी जल गई।

इस दुर्घटना के कारण मुंबई-गोवा राजमार्ग पर पिछले चार-पांच घंटे से यातायात बाधित है। दुर्घटना में मिनी बस में सवार सभी यात्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत रत्नागिरी जिला अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में 30 लोग घायल हो गए हैं।

Ratnagiri, Maharashtra: A severe accident between an LPG tanker and mini bus in Ratnagiri caused a gas leak, resulting in fires that destroyed houses, two cars, a cowshed, and mango shipments. Mumbai-Goa highway traffic was halted as efforts to control the leak continue. pic.twitter.com/mfHZ4hEb4N — IANS (@ians_india) June 8, 2025

 

सम्बंधित ख़बरें

BDNPH-2018-05 को राष्ट्रीय मान्यता, मराठवाड़ा कृषि अनुसंधान को गौरव; किसानों के लिए बड़ी उपलब्धि

रविंद्र चव्हाण के बयान पर फडणवीस की सफाई, जानें विलासराव देशमुख को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री

लासलगांव के अंगूर किसानों पर मौसम की मार, बढ़ा फसल पर बीमारी का खतरा; किसानों की टूटी कमर

नासिक मनपा चुनाव: एक ईवीएम पर चार बार बटन क्यों?, मतदान से पहले समझ लें पूरा प्रोसेस

ऐसे हुआ हादसा

सीएनजी टैंकर मुंबई की ओर जा रहा था, जबकि निजी ट्रैवल्स की मिनी बस चिपलून से रत्नागिरी आ रही थी। बावंडी इलाके में एक टैंकर ने ट्रैवल वैन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैवल वैन का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैवल वैन सड़क से करीब बीस फीट नीचे जा गिरी। दुर्घटना में सभी यात्री घायल हो गए। टैंकर में सीएनजी टैंक नाले के पास गिरने से बड़े पैमाने पर रिसाव शुरू हो गया। हवा में फैली सीएनजी ने अचानक आग पकड़ ली और आग ने एक घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही की कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि परिवार के सदस्य समय रहते घर से बाहर निकल गए।

पांच घंटे से यातायात ठप

हादसे के बाद पुलिस, दमकल और परिवहन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस बीच, टैंकर से बची हुई सीएनजी को सुरक्षित निकालने का काम सुबह करीब 8:45 बजे शुरू हुआ। इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह से रोक दिया गया। इस दुर्घटना के कारण मुंबई-गोवा हाईवे पर पिछले चार-पांच घंटे से यातायात रुका हुआ है। यातायात को संगमेश्वर और पाली के रास्ते डायवर्ट किया गया है। फिलहाल दोनों तरफ भारी वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

रत्नागिरी जिले के पुलिस अधीक्षक नितिन बागटे अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए काम चल रहा है। स्थानीय प्रशासन, अग्निशमन विभाग, यातायात पुलिस और बचाव दल संयुक्त रूप से स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास कर रहे हैं।

Mumbai goa highway accident collision between lpg tanker and mini bus in ratnagiri

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2025 | 12:38 PM

Topics:  

  • Accident
  • Maharashtra News
  • Ratnagiri

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.