Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई: 200 परिवारों का आशियाना गया उजड़, नालासोपारा के 34 अवैध इमारतों पर चला बुलडोजर, सुप्रीम कोर्ट ने भी नहीं सुनी फ़रियाद

आज महाराष्ट्र में मुंबई से सटे नालासोपारा में 34 अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है। यहां फिलहाल बुलडोजर चल रही है। इस कार्रवाई का आदेश बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Jan 23, 2025 | 11:16 AM

नालासोपारा बुलडोजर (सांकेतिक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: आज महाराष्ट्र में मुंबई से सटे नालासोपारा में 34 अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है। यहां फिलहाल बुलडोजर चल रही है। इस कार्रवाई का आदेश बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया है। वहीं प्रशासन ने अवैध निर्माण हटाने के लिए सुरक्षा कायम रखने के लिए आज हां 400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। इस कार्रवाई के बाद लगभग 200 परिवार का बेघर होना तय है, जो कई सालों से इसी बस्ती में रह रहे थे। दरउसल वसई-विरार महानगर पालिका ने इन 34 इमारतों के निवासियों को आज यानी 22 जनवरी 2025 तक घर खाली करने का नोटिस भी जारी किया था।

जानकारी दें कि, नालासोपारा पूर्व के अग्रवाल नगरी स्थित लक्ष्मी नगर में डंपिंग ग्राउंड और एसटीपी प्लांट के लिए आरक्षित भूमि पर 41 अवैध इमारतों का निर्माण हुआ था। वहीं बॉम्बे हाई कोर्ट ने इन इमारतों को अवैध घोषित करते हुए उन्हें ध्वस्त करने का आदेश दिया था। इससे पहले 7 अवैध इमारतों को ध्वस्त किया गया था। वहीं इस कार्रवाई में करीब 50 से अधिक परिवार बेघर हुए थे।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

Gondia News: एकस्तर वेतनश्रेणी के लाभ के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारी जाएंगे न्यायालय

Bombay High Court से भाजपा उम्मीदवार को राहत, नामांकन खारिज करने का आदेश रद्द

नवी मुंबई चुनाव पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक! भाजपा नेता को मिली बड़ी राहत, जानें क्या है पूरा विवाद?

पूनम चेंबर्स अवैध निर्माण मामला: जिम्मेदार अधिकारियों की सूची देने के आदेश, कोर्ट की मनपा को फटकार

इनमें कुछ इमारतें तो भयंकर तरीके से जर्जर हो चुकी थीं। बीते साल 2024 की नवंबर में वसई-विरार महानगर पालिका द्वारा इनमें से 7 इमारतें को तोड़ी जा चुकी है। हालांकि इनमें से बची हुई 34 इमारतों में रहने वाले लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए घर खाली नहीं किया था। इसके कारण तब यह कार्रवाई रुक गई थी।

महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

वहीं कोर्ट ने मनपा से 31 जनवरी तक कार्रवाई करने की रिपोर्ट भी मांगी है। ऐसे में इस आदेश की तामील के लिए मनपा ने कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन से पुलिस बल पहले ही मंगवा लिया था। वहीं आज 23, 24 व 27, 28 जनवरी को यह तोड़क कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि,यह मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था लेकिन वहां से भी यहां रह रहे लोगों को निराशा मिली थी।

Mumbai bulldozers run on 34 illegal buildings in nalasopara

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 23, 2025 | 11:10 AM

Topics:  

  • Bombay High Court
  • Nalasopara News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.