-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai Ahmedabad Bullet Train Sonic Boom Solution
Mumbai-Ahmedabad की सुरंगों पर बन रहा टनल हुड्स, 300 Km/Hr की रफ्तार, सुरंगों में नहीं बनेगा सोनिक बूम
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project: में पहली बार टनल हुड्स तकनीक का उपयोग होगा। इससे सुरंगों में ‘सोनिक बूम’ और दबाव कम होगा, जिससे यात्रा अधिक सुरक्षित, शांत और आरामदायक बनेगी।

टनल हुड्स (सोर्सः फाइल फोटो)
Mumbai – Ahmedabad Bullet Train Sonic Boom Solution: बुलेट ट्रेन परियोजना में विश्वस्तरीय तकनीक का संगम देखने को मिलेगा। भारत में पहली बार रेलवे की पर्वतीय सुरंगों पर अत्याधुनिक टनल हुड्स लगाए जा रहे हैं, जो हाई-स्पीड ट्रेनों के टनल में प्रवेश और निकास के दौरान उत्पन्न होने वाले दबाव और शोर को नियंत्रित करेंगे। महाराष्ट्र और गुजरात की सुरंगों पर इनका निर्माण शुरू हो चुका है। इस तकनीक की मदद से ‘सोनिक बूम’ या धमाके जैसी आवाज को कम किया जा सकेगा। इससे बुलेट ट्रेन का सफर अधिक शांत, सुरक्षित और आरामदायक बनेगा और यात्रियों को विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव मिलेगा।
एनएचएसआरसीएल के अनुसार जब कोई हाई-स्पीड ट्रेन सुरंग में प्रवेश करती है, तो वह अपने आगे बड़ी मात्रा में हवा को धक्का देती है, जिससे टनल के भीतर दबाव तरंगें उत्पन्न होती हैं। यदि इनका उचित प्रबंधन नहीं किया जाए, तो ट्रेन के सुरंग से बाहर निकलते समय तेज धमाके जैसी आवाज पैदा हो सकती है। इसे ‘टनल बूम’ या ‘सोनिक बूम’ भी कहा जाता है। इसी समस्या के समाधान के लिए टनल हुड्स को डिजाइन किया गया है।
ये खुले वातावरण और सुरंग के सीमित स्थान के बीच संक्रमण क्षेत्र के रूप में कार्य करते हैं। साथ ही हवा के धीरे-धीरे प्रवेश और निकास को सुनिश्चित कर दबाव में अचानक होने वाले बदलाव को नियंत्रित करते हैं। इससे ट्रेन संचालन की एयरोडायनामिक क्षमता बेहतर होती है और शोर भी कम होता है।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
पेपर लीक पर राजनीति छोड़ो, युवाओं का भविष्य बचाओ , संसद में श्रीकांत शिंदे का विपक्ष पर करारा हमला
यह है टनल बूम विशेषता
टनल हुड्स की एक प्रमुख विशेषता इनमें बनाए गए विशेष प्रेशर-रिलीफ वेंट्स या विंडोज हैं। ट्रेन के सुरंग में प्रवेश करते समय ये वेंट्स संपीड़ित हवा के एक हिस्से को नियंत्रित तरीके से बाहर निकलने देते हैं, जिससे दबाव तरंगों की तीव्रता कम होती है, टनल बूम न्यूनतम होता है और वायु प्रवाह अधिक सुचारू बना रहता है।
यह भी पढ़ेः- अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्टों से फिर सजेगा पुणे, ‘Pune Grand Tour 2027’ की तैयारियां हुई शुरू
सर्वोत्तम इंजीनियरिंग मानकों को अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
बुलेट ट्रेन परियोजना में टनल हुड्स का उपयोग वैश्विक हाई-स्पीड रेल तकनीक और अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम इंजीनियरिंग मानकों को अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिन देशों में 300 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक गति वाली बुलेट ट्रेनें संचालित होती हैं, वहां यह तकनीक व्यापक रूप से उपयोग में लाई जाती है। अधिकारियों का कहना है कि इस तकनीक से यात्रियों को अधिक शांत, सुरक्षित और विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव मिलेगा। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में शोर और अन्य व्यवधान भी कम होंगे।
| क्रम सं. | पर्वतीय सुरंग (एमटी) | टनल की लंबाई | टनल हुड की लंबाई | विंडोज की संख्या |
|---|---|---|---|---|
| 1 | एमटी-8 (वलसाड) | 350 मीटर | प्रत्येक तरफ 31 मीटर | प्रत्येक छोर पर 20 |
| 2 | एमटी-7 (पालघर) | 417 मीटर | प्रत्येक तरफ 32 मीटर | प्रत्येक छोर पर 20 |
| 3 | एमटी-6 (पालघर) | 454 मीटर | प्रत्येक तरफ 32 मीटर | प्रत्येक छोर पर 20 |
| 4 | एमटी-5 (पालघर) | 1.5 कि.मी. | प्रत्येक तरफ 40 मीटर | प्रत्येक छोर पर 24 |
| 5 | एमटी-4 + एमटी-3 (पालघर) | 2.66 कि.मी. | प्रत्येक तरफ 45 मीटर | प्रत्येक छोर पर 26 |
| 6 | एमटी-2 (पालघर) | 228 मीटर | प्रत्येक तरफ 30 मीटर | प्रत्येक छोर पर 20 |
| 7 | एमटी-1 (पालघर) | 820 मीटर | प्रत्येक तरफ 35 मीटर | प्रत्येक छोर पर 22 |
कुल विवरण
- कुल सुरंगें: 7
- सबसे लंबी सुरंग: एमटी-4 + एमटी-3 (2.66 कि.मी.)
- सबसे छोटी सुरंग: एमटी-2 (228 मीटर)
- सबसे अधिक विंडोज: एमटी-4 + एमटी-3 (प्रत्येक छोर पर 26)
- सबसे लंबा टनल हुड: एमटी-4 + एमटी-3 (प्रत्येक तरफ 45 मीटर)
Mumbai ahmedabad bullet train sonic boom solution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













