मुलुंड पूर्व से ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे तक बनेगा नया फ्लाईओवर, 2 साल में पूरी होगी 108 करोड़ की परियोजना
Mumbai Mulund East Flyover: मुलुंड पूर्व से ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे तक ₹108.23 करोड़ की लागत से बनेगा 780 मीटर लंबा फ्लाईओवर। बीएमसी ने टेंडर जारी कर 2 साल में काम पूरा करने का रखा लक्ष्य।
- Written By: रूपम सिंह
मुंबई ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (सोर्स-सोशल मीडिया)
Mumbai Eastern Express Highway Project: मुलुंड पूर्व के लोगों को जल्द ही ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने वाली है। बीएमसी ने मुलुंड पूर्व को ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से सीधे जोड़ने के लिए नए एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण का फैसला किया है। करीब 108.23 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। साथ ही इसे 2 वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
फ्लाईओवर बनने के बाद मुलुंड पूर्व से पूर्वी एक्सप्रेस हाईवे और घाटकोपर-ठाणे एलिवेटेड फ्रीवे तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे मुंबई की ओर जाने वाले वाहनों का सफर तेज और सुगम होगा। साथ ही प्रतापराव गुजर मार्ग, नीलम नगर, नवघर और आसपास के क्षेत्रों में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम में भी उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है। बीएमसी के अनुसार प्रतापराव गुजर मार्ग स्थित नीलम नगर से ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे तक 780 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा।
वर्तमान में प्रतापराव गुजर मार्ग, नीलम नगर और नवघर क्षेत्र से से हाईवे तक पहुंचने के लिए केवल एक ही मार्ग उपलब्ध है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में यहां भारी ट्रैफिक जाम लगने से विशेष रूप से मुंबई की दिशा में जाने वाले वाहन लंबे समय तक फंस जाते हैं। इसी समस्या के स्थाई समाधान के लिए बीएमसी के पुल विभाग ने इस परियोजना को मंजूरी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
अटकलों पर लगा विराम: जयंत पाटिल का बयान-मीडिया मुझे कई बार वित्त मंत्री बना चुका है, मैं किसी रेस में नहीं
धारावी पुनर्विकास: 91 हजार झोपड़ियों का सर्वे पूरा; प्रत्येक झोपड़ी को मिली यूनिक ID, 10 लाख पुनर्वास का दावा
दोषी अधिकारियों को बचाया तो मुख्यमंत्री से करूंगी शिकायत-चेंबूर हादसे पर महापौर रितु तावड़े का कड़ा रुख
नागपुर में अपराधियों का खूनी आतंक: गोरेवाड़ा रोड पर कैटरिंग कर्मियों से लूट, विरोध करने पर ऑटो चालक की हत्या
2 लेन का होगा फ्लाईओवर, यात्रा का घटेगा समय
यह फ्लाईओवर दो लेन का होगा और वन-वे यातायात के लिए उपयोग किया जाएगा। इसका इस्तेमाल केवल मुलुंड से ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की दिशा में जाने वाले वाहन कर सकेंगे। इससे मौजूदा सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा और यात्रा का समय भी घटेगा।
एलबीएस मार्ग से गुजरने वाले भी उठा सकेंगे लाभ
इस परियोजना का लाभ केवल मुलुंड पूर्व तक सीमित नहीं रहेगा। मुलुंड पश्चिम से आने वाले वाहन भी मौजूदा पूर्व-पश्चिम पुल के जरिए पूर्वी हिस्से में पहुंचकर नवघर और नीलम नगर मार्ग से इस फ्लाईओवर का उपयोग कर सीधे मुंबई की दिशा में जा सकेंगे। इसके अलावा एलबीएस मार्ग से आने वाले वाहनों को भी इस नई कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें:- सलमान के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आमिर खान को धमकी! मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
आसानी से आगे बढ़ सकेंगे मुंबई की ओर
प्रस्तावित फ्लाईओवर प्रतापराव गुजर मार्ग के नीलम नगर से शुरू होकर सीधे ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से जुड़े घाटकोपर-ठाणे एलिवेटेड फ्रीवे से मुलुंड के पास जुड़ेगा। इसके तैयार होने के बाद मुलुंड पूर्व से निकलने वाले वाहन बिना किसी सिग्नल या जाम का सामना किए सीधे एलिवेटेड मार्ग पर पहुंच सकेंगे और मुंबई की ओर आसानी से आगे बढ़ सकेंगे।
मुलुंड चेकनाका निवासी राकेश हरिजन ने बाताया की यह फ्लाईओवर मुलुंड पूर्व से पूर्वी एक्सप्रेस हाईवे तक सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा। इससे रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम में कमी आएगी, यात्रा का समय बचेगा और हजारों वाहन चालकों को तेज, सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
ठाणे निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बाताया की यह परियोजना केवल मुलुंड पूर्व ही नहीं, बल्कि मुलुंड पश्चिम और एलबीएस मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए भी लाभदायक साबित होगी। एलिवेटेड फ्रीवे से सीधा जुड़ाव होने से यातायात का दबाव कम होगा और पूर्व उपनगर की सड़क कनेक्टिविटी पहले से अधिक सुदृढ़ होगी।
