PR का तमाशा देख रहे मोदी, 767 किसानों की आत्महत्या पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के चौंकाने वाले मामले सामने आए है। इन आंकड़ों पर लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर धावा बोल दिया। उन्होंने कहा कि वे तमाशा देख रहे हैं।
- Written By: प्रिया जैस
किसानों की आत्महत्या पर राहुल गांधी (डिजाइन फोटो)
महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या का मामला किसी से छुपा नहीं हैं। अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे को उठाया है। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की आत्महत्या को लेकर चुप्पी साधी हुए है और बेरुखी बरत रही है।
उन्होंने यह दावा भी किया कि उनका यह “सिस्टम” किसानों को मार रहा है, लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी अपने “पीआर” का तमाशा देख रहे हैं। इस मुद्दे पर बात करते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया। अपने पोस्ट में उन्होंने महाराष्ट्र में पिछले तीन महीनों में हुए किसानों की आत्महत्या के आंकड़ें बताते हुए, इस स्थिति को चिंताजनक बताया।
बेरूखी से सब देख रही सरकार – राहुल
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “सोचिए.. सिर्फ 3 महीनों में महाराष्ट्र में 767 किसानों ने आत्महत्या कर ली। क्या ये सिर्फ एक आंकड़ा है? नहीं। ये 767 उजड़े हुए घर हैं। 767 परिवार जो कभी नहीं संभल पाएंगे। और सरकार? चुप है। बेरुख़ी से देख रही है। किसान हर दिन कर्ज़ में और गहराई तक डूब रहा है – बीज महंगे हैं, खाद महंगी है, डीजल महंगा है लेकिन MSP की कोई गारंटी नहीं।”
सम्बंधित ख़बरें
राज ठाकरे बर्थडे स्पेशल: तस्वीरों में देखिए मराठी मानुस से टोल नाके तक, MNS प्रमुख के 7 सबसे बड़े आंदोलन
राज ठाकरे की ‘इन’ बातों से आप कैसे रह गए अनजान, कार्टूनिस्ट से राजनीति के करिश्माई नेता बनने तक का सफर
Raj Thackeray Birthday Special: करिश्माई भाषण, फायरब्रांड नेता की छवि… फिर भी सत्ता से दूर क्यों MNS प्रमुख?
सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे
राहुल गांधी की पोस्ट
राहुल गांधी ने किसानों की आत्महत्या को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
सोचिए.. सिर्फ 3 महीनों में महाराष्ट्र में 767 किसानों ने आत्महत्या कर ली। क्या ये सिर्फ एक आंकड़ा है? नहीं। ये 767 उजड़े हुए घर हैं। 767 परिवार जो कभी नहीं संभल पाएंगे। और सरकार? चुप है। बेरुख़ी से देख रही है। किसान हर दिन कर्ज़ में और गहराई तक डूब रहा है – बीज महंगे हैं, खाद… pic.twitter.com/uDzFpYoMrG — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 3, 2025
अनिल अंबानी का SBI फ्रॉड
राहुल गांधी ने सिस्टम पर आरोप लगाते हुए कहा, “जब वो कर्ज़ माफ़ी की मांग करते हैं, तो उन्हें नजरअंदाज़ कर दिया जाता है। लेकिन जिनके पास करोड़ों हैं? उनके लोन मोदी सरकार आराम से माफ कर देती है। आज की ही खबर देख लीजिए – अनिल अंबानी का ₹48,000 करोड़ का SBI “फ्रॉड”। मोदी जी ने कहा था, किसान की आमदनी दोगुनी करेंगे – आज हाल ये है कि अन्नदाता की ज़िंदगी ही आधी हो रही है। ये सिस्टम किसानों को मार रहा है – चुपचाप, लेकिन लगातार और मोदी जी अपने ही PR का तमाशा देख रहे हैं।”
धान नहीं बिका तो टूटेंगे किसान, विधानसभा में मंत्री बडोले की सरकार को दो टूक
भारतीय जनता पार्टी के IT विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर पलटवार किया। उन्होंने एक्स पर एक चार्ट शेयर किया। इसमें दावा किया गया कि कांग्रेस सरकार के 15 साल के कार्यकाल के दौरान महाराष्ट्र में 55,928 किसानों ने आत्महत्या की। मालवीय ने कहा कि मृतकों को गिनने की राजनीति घृणित है, लेकिन राहुल गांधी जैसे लोगों को आईना दिखाना जरूरी है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
