‘सड़क पर घूमना मुश्किल हो जाएगा’, MNS नेता देशपांडे ने मंत्री शेलार को दी धमकी, राज ठाकरे के बयान पर मचा घमासान
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के मुंबई के अध्यक्ष संदीप देशपांडे और बीजेपी के मुंबई अध्यक्ष व मंत्री आशीष शेलार के बीच ठन गई है। राज ठाकरे के बयान पर शेलार की टिप्पणी की तो देशपांडे ने उनको धमकी दे दी।
- Written By: आकाश मसने
मनसे नेता संदीप देशपांडे व मंत्री आशीष शेलार (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के मुंबई के अध्यक्ष संदीप देशपांडे और बीजेपी के मुंबई अध्यक्ष व मंत्री आशीष शेलार के बीच ठन गई है। देशपांडे ने शेलार को धमकी देते हुए कहा है कि उनके लिए मुंबई की सड़कों पर घूमना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल इस पूरे विवाद की वजह मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का वह बयान है, जो उन्होंने बीते रविवार को मनसे पदाधिकारियों की बैठक के दौरान दिया था।
मनसे प्रमुख राज ठाकर ने बीजेपी विधायक सुरेश धस के दाएं हाथ माने जाने वाले सतीश भोसले उर्फ खोक्या भाई की गिरफ्तारी पर तंज कसते हुए कहा था कि एक खोक्या भाई को क्या लेकर बैठे हो, पूरी विधानसभा ही खोक्या भाइयों से भरी है।
मंत्री शेलार को कहा ‘झोलार’
राज ठाकरे की उक्त टिप्पणी पर मंत्री आशीष शेलार ने तीखा जवाब दिया था। उसी जवाब पर पलटवार करते हुए देशपांडे ने शेलार को अप्रत्यक्ष तौर पर धमकी दी है। देशपांडे ने चेतावनी देते हुए कहा कि ‘झोलार’ यदि हमने बोलना शुरू किया तो आपके लिए मुंबई में घूमना मुश्किल हो जाएगा। यह याद रखना।
सम्बंधित ख़बरें
आगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
महाराष्ट्र में नकली बीज बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा; कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने दिए नई नीति के निर्देश
देवेंद्र फडणवीस संभालें देश की कमान, अजित पवार गुट के मंत्री दत्तात्रय भरणे की पांडुरंग से गुहार
शरद पवार की एक चाल, मोदी-शाह चारों खाने चित, NDA को भी खुश किया और पार्टी को टूट से भी बचाया
‘झोलार’ नाम से संबोधित करते हुए देशपांडे ने कहा कि “कल (23 मार्च को) बीजेपी के एक नेता झोलार ने राज ठाकरे के बारे में कुछ टिप्पणी की थी। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आप अपनी सीट जीतने व बचाने के लिए शिव तीर्थ पर कितनी बार भीख मांगने आए हैं? 2009 से लेकर अब तक आपने कितनी बार राज ठाकरे से एमएनएस उम्मीदवार न उतारने की भीख मांगी है।”
शेलार ने किया था राज पर कटाक्ष
राज ठाकरे के रविवार के बयान पर तंज कसते हुए मंत्री आशीष शेलार ने कहा था कि अपने अस्तित्व का एहसास कराने व ध्यान आकर्षित करने के लिए की जाने वाली बयानबाजी को अब राज्य की जनता समझने लगी है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
महाराष्ट्र विधानसभा में जो लोग काम कर रहे हैं, वे सभी चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं। उन लोगों को जनता ने चुना है। जनता उन्हें नहीं चुनती है, जो चुने जाने योग्य नहीं होते हैं। शेलार ने राज पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह विधानसभा में गए बिना ही विधान (बयानबाजी) करते रहते हैं।
