‘मैं गंगा के गंदे पानी को छू नहीं सकता, पीना तो दूर की बात’, महाकुंभ स्नान को राज ठाकरे ने बताया अंधविश्वास
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने गंगा नदी की स्वच्छता और उसके पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि वह ऐसी नदी में डुबकी नहीं लगाएंगे। इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मच गया है।
- Written By: आकाश मसने
राज ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने गंगा नदी की स्वच्छता और उसके पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि वह ऐसी नदी में डुबकी नहीं लगाएंगे। गंगा की स्वच्छता पर सवाल उठाते हुए राज ठाकरे ने लोगों से ‘अंधविश्वास से बाहर आने और अपने दिमाग का सही इस्तेमाल करने’ का आग्रह किया।
मनसे के 19वें स्थापना दिवस के मौके पर पुणे के पिंपरी चिंचवड में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए राज ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता बाला नंदगांवकर प्रयागराज में हाल ही में संपन्न महाकुंभ से पवित्र जल लेकर आए थे, लेकिन उन्होंने इसे पीने से मना कर दिया।
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने हाल ही में मुंबई में हुई एक बैठक का जिक्र किया, जिसमें उनकी पार्टी के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने इसका कारण पूछा तो सभी ने अलग-अलग कारण बताए। कुछ ने कहा कि वे महाकुंभ में जाने के कारण नहीं आ सके, जिस पर राज ठाकरे ने कहा कि आप पाप क्यों करते हैं?
सम्बंधित ख़बरें
दरिंदे को फांसी दो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई….पायधुनी कांड पर वारिस पठान का बड़ा बयान
छत्रपति संभाजीनगर के VIP गेस्ट हाउस में चोरी, जिला परिषद CEO के अतिथियों के कमरे से नकदी-गहना गायब
किरीट सोमैया का बड़ा दावा: BMC के 87 हजार फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट पर बने वोटर ID, जांच की मांग
यात्री ध्यान दें! केलवे रोड पर नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक, कवच प्रणाली के चलते 14-15 जुलाई को ट्रेनें प्रभावित
राज ठाकरे बोले- श्रद्धा का भी कुछ अर्थ होना चाहिए
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि “बाला नांदगांवकर मेरे लिए गंगाजल लेकर आए और मुझे पीने को कहा। मैंने कहा, चले जाओ। मैं नहाने वाला नहीं हूं, और गंगाजल क्यों पीना चाहिए? कौन पीएगा वह पानी? कोविड अभी गया है। दो साल से मुंह पर मास्क लगाकर घूम रहे थे। अब वहां जाकर नहा रहे हैं। कौन जाकर उस गंगा में कूदेगा? श्रद्धा का भी कुछ मतलब होना चाहिए।”
राज ठाकरे ने हाथ का इशारा करते हुए कहा कि मैंने लोगों को शरीर रगड़कर गंगा में नहाते देखा है। कई लोग कपड़े धो रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत की हर नदी प्रदूषित है, जबकि विदेशों में ऐसी नदियां साल भर साफ रहती हैं।
विदेशों की नदियां साफ रहती है
मनसे प्रमुख राज ने कहा कि “आस्था का भी कुछ मतलब होना चाहिए। देश में एक भी साफ नदी नहीं है लेकिन हम उसे मां कहते हैं। विदेशों में नदियों को मां नहीं कहा जाता है लेकिन वे बिल्कुल साफ रहती हैं और हमारी सभी नदियां प्रदूषित हैं। कोई नहा रहा है, कोई उसमें कपड़े धो रहा है।”
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
राज ठाकरे ने कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय से सुनते आ रहे हैं कि गंगा नदी साफ होगी। उन्होंने कहा कि “दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो रहा है। लोगों को इस आस्था और अंधविश्वास से बाहर आना चाहिए और अपने दिमाग का सही इस्तेमाल करना चाहिए।
