- Hindi News »
- Maharashtra »
- Minister Ramdas Athawale Criticized Congress On Many Issues
महाराष्ट्र चुनाव 2024: रामदास अठावले ने साधा कांग्रेस पर निशाना, जातिवाद की राजनीति के लगाए गंभीर आरोप
संभाजी निलंगेकर को बहुमत के साथ चौथी बार विधानसभा में भेजें। उन्हें मंत्री बनाने की जिम्मेदारी मेरी है, ऐसा आश्वासन केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने दिया है।
- Written By: विधी शर्मा

रामदास अठावले ने साधा कांग्रेस पर निशाना, जातिवाद की राजनीति के लगाए गंभीर आरोप (सोर्स: सोशल मीडिया)
लातूर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के चलते राज्य में राजनीतिक दलों में आपसी जंग चल रही है। इसी के साथ सभी पार्टियों का एक-दूसरे पर निशाना साधते हुए आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है। हाल ही में केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक संभाजी पाटिल निलंगेकर का प्रचार करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक संभाजी पाटिल निलंगेकर के प्रचार के लिए केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले लातुर जिले के निलंगा गांव में भाषण दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को लगातार छला गया है। लोकसभा चुनाव में उन्हें दो बार हराया गया है। रामदास अठावले ने आगे कहा कि संभाजी पाटिल निलंगेकर को बहुमत के साथ चौथी बार विधानसभा में भेजें। उन्हें मंत्री बनाने की जिम्मेदारी मेरी है। ऐसा आश्वासन अठावले ने दिया है।
अठावले ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि इस कांग्रेस को बाहर निकाल दो। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर आरोप लगाए। अठावले ने आगे कहा कि पिछले 65 सालों में कांग्रेस ने सिर्फ जातिवाद की राजनीति की है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने जमकर हंगामा मचाया था। लेकिन, संविधान की वजह से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सर्वोच्च पद पर एक आम आदमी की तरह काम कर पा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra में 2.9 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने का दावा, प्रकाश आंबेडकर ने उठाए सवाल
Dhurandhar 2 Collection: तीसरे शनिवार को ‘धुरंधर 2’ ने मचाया धमाल, 1000 करोड़ क्लब के बेहद करीब
कार की लालच और जुर्म की राह! 3 इंजीनियरिंग छात्र निकले कारोबारी के हत्यारे, कबूलनामे में चौंकाने वाला खुलासा
SRH vs LSG: हैदराबाद की भिड़ंत लखनऊ से, जानें पिच और मौसम का हाल; हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी
ये भी पढें : महाराष्ट्र चुनाव: मेनिफेस्टों में फिर हुईं नौकरियों की बरसात, पिछले कितने वादे हुए पूरे? डालें एक नजर
संविधान का राजनीतिकरण कर समाज को बांट रही कांग्रेस
इस दौरान सांसद अमर साबले ने कहा कि जब तक इस धरती पर चांद, सूरज और तारे हैं, तब तक संविधान को कोई छू नहीं सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संविधान का राजनीतिकरण कर समाज को बांट रही है। कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर पर अत्याचार करने का काम किया है। कांग्रेस ने बाबासाहेब को हराने का पाप किया।
कांग्रेस पार्टी का संविधान प्रेम मगरमच्छ के आंसू जैसा
इस अवसर पर साबले ने आगे कहा कि शाहबानो मामले में कांग्रेस ने संविधान को गंभीर रूप से कमजोर करने का काम किया है। साबले ने कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि संविधान के प्रति उनका प्रेम मगरमच्छ के आंसू जैसा है।
ये भी पढें : महाराष्ट्र चुनाव: ओवैसी ने छिड़का फड़णवीस के घावों पर नमक, कहा कभी नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री
संभाजीराव निलंगेकर का मजबूती से साथ
वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार ने जनहित में कई फैसले लिए हैं। इंदु मिल की 600 करोड़ की जमीन दी है। इसी जमीन पर आज भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का एक बड़ा स्मारक बन रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में ये महत्वपूर्ण कार्य कुशलतापूर्वक चल रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने भी इस विधानसभा चुनाव में संभाजीराव पाटिल निलंगेकर के साथ मजबूती से खड़े रहने का आश्वासन दिया है।
Minister ramdas athawale criticized congress on many issues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra में 2.9 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने का दावा, प्रकाश आंबेडकर ने उठाए सवाल
Apr 05, 2026 | 07:39 AMDhurandhar 2 Collection: तीसरे शनिवार को ‘धुरंधर 2’ ने मचाया धमाल, 1000 करोड़ क्लब के बेहद करीब
Apr 05, 2026 | 07:35 AMकार की लालच और जुर्म की राह! 3 इंजीनियरिंग छात्र निकले कारोबारी के हत्यारे, कबूलनामे में चौंकाने वाला खुलासा
Apr 05, 2026 | 07:35 AMSRH vs LSG: हैदराबाद की भिड़ंत लखनऊ से, जानें पिच और मौसम का हाल; हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी
Apr 05, 2026 | 07:24 AMJay Pawar ने BSR एयरलाइंस मालिक की गिरफ्तारी की मांग, विमान हादसे पर उठाए सवाल
Apr 05, 2026 | 07:24 AMस्क्रीन टाइम ने बिगाड़ दी है आंखों की हालत? रोज सोने से पहले अपनाएं ये हैक; थकावट होगी मिनटों में गायब!
Apr 05, 2026 | 07:10 AMएक विज्ञापन ने रश्मिका मंदाना को दिलाया फिल्म का ऑफर, ‘गीता गोविंदम’ से मिली पहचान, ‘पुष्पा’ से बनीं स्टार
Apr 05, 2026 | 07:08 AMवीडियो गैलरी

शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM










