Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भव्य ‘महाराष्ट्र दर्शन’ प्रदर्शनी का मंत्री शेलार ने किया उद्घाटन, 19 से 21 मई तक जानिए राज्य का पूरा इतिहास

मुंबई में भव्य 'महाराष्ट्र दर्शन' प्रदर्शनी का मंत्री आशिष शेलार ने उद्घाटन किया। अगले तीन दिनों तक यह प्रदर्शनी खुली रहेगी, जिसमें महाराष्ट्र का इतिहास प्रस्तुत किया जायेगा।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: May 19, 2025 | 09:44 PM

मंत्री आशिष शेलार ने किया महाराष्ट्र दर्शन प्रदर्शनी का उद्घाटन

Follow Us
Close
Follow Us:

मुबंई: महाराष्ट्र की गौरवशाली कहानी को दर्शाने वाली प्रदर्शनी ‘गौरवशाली महाराष्ट्र दर्शन’ का सोमवार मंत्रालय में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री आशीष शेलार ने उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री शेलार ने सांसद सुनील तटकरे और उनकी टीम द्वारा मंत्रालय में गहन अध्ययन और मेहनत से तैयार इस प्रदर्शनी की सराहना की।

इस अवसर पर राकां के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सुनील तटकरे, कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे, प्रदेश प्रवक्ता संजय तटकरे, मुंबई कार्याध्यक्ष सिद्धार्थ कांबळे, युवक प्रदेशाध्यक्ष सूरज चव्हाण, सहकोषाध्यक्ष संजय बोरगे, प्रदेश सरचिटणीस लतीफ तांबोळी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मंत्री शेलार ने कहा कि इस प्रदर्शनी में हमारे समृद्ध, प्रेरणादायी महाराष्ट्र की पूरी यात्रा को दर्शाया गया है। प्रेरणा देने वाले महापुरुषों से लेकर अध्यात्मिक जीवन का मार्ग दिखाने वाले संतों तक, और आधुनिक महाराष्ट्र के निर्माण के बाद विकास का मार्ग दिखाने वाले मुख्यमंत्रियों तक, यह पूरा प्रेरणादायक इतिहास एक ही स्थान पर देखने को मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि यह प्रदर्शनी राज्यभर में यात्रा करे ताकि महाराष्ट्र की जनता इसे देख सके।

सीएम फडणवीस ने दिया था सुझाव

महाराष्ट्र के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर राकां ने 1 से 4 मई तक ऐतिहासिक जांबोरी मैदान में ‘गौरवशाली महाराष्ट्र महोत्सव–2025’ का आयोजन किया था, जिसमें महाराष्ट्र की परंपराओं को दर्शाने वाली पांच भव्य चित्र प्रदर्शनी गैलरी शामिल थीं। महाराष्ट्र का विचार सूत्र, महाराष्ट्र धर्म, गर्जा महाराष्ट्र, महाराष्ट्र रत्न और सभी मुख्यमंत्रियों के योगदान को दिखाने वाली गैलरी। महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे मंत्रालय में भी आयोजित करने का सुझाव दिया था।  इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन मंत्रालय में किया गया है। अगले तीन दिनों तक यह प्रदर्शनी मंत्रालय में मंत्रियों, अधिकारियों और आम लोगों के लिए खुली रहेगी, जिसमें महाराष्ट्र की गौरव गाथा और संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन का इतिहास प्रस्तुत किया जाएगा।

ये है प्रदर्शनी की विशेषता

प्रदर्शनी में महाराष्ट्र की विचारधारा, संत परंपरा का संदेश, भारत रत्न से सम्मानित मराठी विभूतियों का योगदान, और पिछले 65 वर्षों में सभी मुख्यमंत्रियों की कार्यशैली की जानकारी दी गई है। प्रदेशाध्यक्ष सांसद सुनील तटकरे ने बताया कि इस प्रयास का उद्देश्य नई पीढ़ी को महाराष्ट्र का इतिहास एक ही छत के नीचे समझाना है। इस बीच, ‘गौरवशाली महाराष्ट्र महोत्सव-2025’ के तहत सांसद सुनील तटकरे 22 मई को कराड में स्वर्गीय यशवंतराव चव्हाण की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 23 मई को रायगड किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज को तथा महाड के चवदार तळे पर भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद शाम 6.30 बजे महाड के कांदे मैदान में ‘गौरवशाली महाराष्ट्र महोत्सव–2025’ का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से किया जाएगा।

Minister ashish shelar inaugurated maharashtra darshan exhibition

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2025 | 09:34 PM

Topics:  

  • BJP MLA Ashish Shelar
  • Maharashtra News
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

Nagpur Weather: कभी तेज धूप तो कभी धुआंधार बारिश, नागपुर पल-पल बदल रहा मौसम

2

अपने ही बच्चों का कातिल बना पिता; पहले चारों को कुंए में फेंका, फिर कर ली आत्महत्या, सामने आई ये वजह

3

कोंकण तट पर समुद्र में होगी उथल-पुथल, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें महाराष्ट्र के मौसम का हाल

4

अब आरक्षण की चोरी! 174 आरक्षित इंजीनियरिंग सीटों की लूट, नागपुर-पुणे-मुंबई के ये कॉलेज लगा रहे चूना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.