-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Minister Anil Deshmukh Claimed Many Leaders Who Left Sharad Pawar Now Regretting
शरद पवार को छोड़ने वाले अब पछता रहे है, इस करीबी नेता ने वापसी चर्चा को दिया जोर
- Written By: सोनाली चावरे
Maharashtra Politics: शरद पवार के करीबी नेता ने दावा किया है कि उन्हें छोड़कर जाने वाले अनेक नेता अब पछता रहे हैं। शायद अब पार्टी में उनकी वापसी हो सकती है।

शरद पवार की पार्टी में पुराने नेताओं की वापसी
नागपुर: पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दावा किया है कि शरद पवार को छोड़कर जाने वाले अनेक नेता अब पछता रहे हैं। वे जब अकेले में मिलते हैं तो खेद व्यक्त करते हैं। अनिल देशमुख ने यह बात नागपुर में मीडिया से बातचीत में कही। राकां शरद पवार पार्टी छोड़कर उद्धव सेना में जाने वाले विधायक भास्कर जाधव नाराज चल रहे हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें वहां महत्व नहीं दिया जा रहा है। अब वे शिवसेना भी छोड़ सकते हैं।
जाधव ने कहा है कि शरद पवार को छोड़ना उनकी बड़ी गलती थी। इस वक्तव्य के बाद से उनकी राकां में वापसी की चर्चा शुरू हो गई है। देशमुख इसी संदर्भ में पूछे गए सवाल पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे अनेक नेता हैं जो निजी मुलाकातों में पार्टी छोड़ जाने पर खेद जताते हैं। बता दें कि राष्ट्रवादी पार्टी का दो फाड़ हुआ था तो 40 विधायक अजीत पवार के साथ महायुति सरकार में शामिल हो गए थे।
महायुति में सब खुश नहीं
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
देशमुख ने दावा किया कि अनेक विधायकों का कहना है कि शरद पवार को छोड़ना हमारी मजबूरी थी। विपरीत परिस्थिति में यह निर्णय लेना पड़ा। इनमें अनेक वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भास्कर जाधव हमारे ही नेता हैं। वे राष्ट्रवादी के प्रदेश अध्यक्ष थे। आघाड़ी सरकार में मंत्री थे। अब वे राकां में वापस आएंगे या नहीं, यह मुझे नहीं मालूम। अजीत पवार के साथ 40 विधायक मूल पार्टी को छोड़कर चले गए। वे अब सरकार में हैं लेकिन उनमें से सभी खुश हैं, ऐसा नजर नहीं आता। हालांकि विधानसभा चुनाव में शरद पवार पार्टी के अनेक दिग्गज नेता पराजित हुए जबकि अजीत पवार के गुट ने विदर्भ में 7 उम्मीदवार खड़े किए थे जिसमें 6 चुनकर आए हैं।
1000 करोड़ से अधिक है शालार्थ आईडी घोटाला
देशमुख ने बोगस शिक्षक भर्ती घोटाले के संदर्भ में दावा किया कि यह 1000 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला है दलालों की टोली राज्यभर में सक्रिय है। मुख्याध्यापक, व्यवस्थापन मंडल की मिलीभगत से ये दलाल बोगस भर्ती करते हैं. 2012 में भर्ती कर 2018 में दिखाते हैं और इन 6 सालों तक पैसे ऐंठते हैं. शिक्षा मंत्री भुसे के जिले में घोटाले की बात मैंने उजागर की थी जिसकी एसआईटी जांच हो रही है. उन्होंने कहा कि निवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से इस घोटाले की जांच होनी चाहिए.
Minister anil deshmukh claimed many leaders who left sharad pawar now regretting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM











