- Hindi News »
- Maharashtra »
- Medical College Hospital Transgender Patient Suicide Case Nagpur
नागपुर मेडिकल अस्पताल में दर्दनाक घटना: ट्रेन हादसे में पैर गंवाने वाली तृतीयपंथी ने वार्ड में की आत्महत्या
Nagpur Hospital Suicide Case: नागपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचाराधीन एक तृतीयपंथी मरीज ने वार्ड में आत्महत्या कर ली। अमरावती निवासी राधिका जाधव पैर कटने के बाद इलाज के लिए भर्ती थी।
- Written By: अंकिता पटेल

नागपुर मेडिकल कॉलेज, अस्पताल आत्महत्या,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Medical College Hospital Suicide Case: नागपुर शासकीय मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में उपचार ले रहे एक तृतीयपंथी ने अपनी तकलीफों से तंग आकर आत्महत्त्या कर ली। उसने बेड से ही फांसी लगा ली। इस घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक नांदगांवपेठ, अमरावती निवासी राधिका मोहन जाधव (35) बताई गई।
जानकारी के अनुसार राधिका ट्रेनों में भीख मांग कर अपना उदर निर्वाह करती थी। बीते महीने अमरावती में चलती ट्रेन से नीचे उत्तरते समय उसका संतुलन बिगड़ गया। राधिका नीचे गिर गई और ट्रेन की चपेट में आने से उसके पैर कट गए, उसे उपचार के लिए अमरावती के ही इरविन अस्पताल में भर्ती किया गया था। पैर बचने की उम्मीद काफी कम थी। अच्छे इलाज के लिए उसे 23 अप्रैल को नागपुर के मेडिकल अस्पताल में शिफ्ट किया गया और वार्ड क्र। 17 में उपचार चल रहा था।
भविष्य की चिंता
परिचित युवक रोहित बाम्बोटे उसकी देखरेख करने के लिए अस्पताल में रहता था। बताया जाता है कि जान बचाने के लिए डॉक्टर को राधिका के पैर काटने पड़े थे। तब से राधिका तनाव में थी और भविष्य की चिंता सता रही थी। असहनीय दर्द भी होता था। गुरुवार की सुबह 7:30 बजे राधिका ने सफेद बैंडेज को बेड के एक कोने पर बांध दिया और दूसरी तरफ से नीचे झूल गई।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक के रामकुंड में पानी की किल्लत और गंदगी से बुरा हाल, दूषित पानी में अनुष्ठान करने को मजबूर श्रद्धालु
नागपुर में कंटेनर से 464 लैपटॉप चोरी का खुलासा, 4 करोड़ का माल बरामद; आरोपी गिरफ्तार
नासिक ट्रैफिक एजुकेशन पार्क फिर होगा शुरू: विवाद के बाद महापौर की पहल पर मनपा देगा पूरा सहयोग
ठाणे के गामदेवी मार्केट में भीषण अग्निकांड: जिंदा जले दमकलकर्मी और गार्ड, कई दुकानें खाक, देखें खौफनाक Video
यह भी पढ़ें:-LPG Distributors को हाईकोर्ट से राहत नहीं: 100% डिजिटल बुकिंग नियम पर कंपनियों को नोटिस; 3 हफ्ते में निर्णय के
इस समय उसके पास कोई नाहीं था। कुछ देर बाद रोहित वापस लौटा तो राधिका फंदे पर लटकी दिखाई दी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही आला डॉक्टर मौके पर पहुंचे। अजनी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।
Medical college hospital transgender patient suicide case nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
8 हजार लोगों की छंटनी के बाद कर्मचारियों को जुकरबर्ग का भरोसा, कहा- इस साल नहीं होगी और बड़े स्तर की कटौती
May 21, 2026 | 11:37 AMनासिक के रामकुंड में पानी की किल्लत और गंदगी से बुरा हाल, दूषित पानी में अनुष्ठान करने को मजबूर श्रद्धालु
May 21, 2026 | 11:37 AMट्विशा के सेकंड पोस्टमॉर्टम की मांग लेकर HC जाएगा परिवार, समर्थ पर बढ़ा इनाम, गिरीबाला पर गिर सकती है गाज
May 21, 2026 | 11:34 AMनागपुर में कंटेनर से 464 लैपटॉप चोरी का खुलासा, 4 करोड़ का माल बरामद; आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 11:32 AMभिवंडी में जमीन विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति, एकनाथ शिंदे को बुलाने की मांग
May 21, 2026 | 11:28 AMनासिक ट्रैफिक एजुकेशन पार्क फिर होगा शुरू: विवाद के बाद महापौर की पहल पर मनपा देगा पूरा सहयोग
May 21, 2026 | 11:20 AMठाणे के गामदेवी मार्केट में भीषण अग्निकांड: जिंदा जले दमकलकर्मी और गार्ड, कई दुकानें खाक, देखें खौफनाक Video
May 21, 2026 | 11:18 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM










