मुंबई के जुहू इलाके के सी प्रिंसेस होटल में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
- Written By: आसिफ सईद
Updated On:
Feb 21, 2022 | 11:40 AM
मुंबई: मुंबई (Mumbai) के जुहू (Juhu) इलाके में स्थित सी प्रिंसेस होटल (Sea Princess Hotel) में सोमवार सुबह अचानक आग (Fire) लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग लगने की जानकारी फौरन दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद मौके पर दमकल विभाग ने पहुंच कर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि, आग लगने के बाद इलाके में धुएं का गुब्बार देखा जा रहा है। मौके पर दमकल विभाग के अलावा स्थानीय पुलिस अधिकारी भी पहुंचे हैं। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं जो आग बुझाने की कोशिशों शुरू की गई।
मुँबई के जुहू इलाके में स्तिथ सी प्रिंसेस होटल में लगी आग,मौके पर फायर की टीम मौजूद,होटल में एक शादी का आयोजन था।@MumbaiPolice @mybmc pic.twitter.com/wHeD7N5GYv — Indrajeet chaubey (@indrajeet8080) February 21, 2022
मिली जानकारी के अनुसार, आग करीब 10: 35 मिनट पर लगी थी जिसके बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काम शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
मुंबई: मुहर्रम के जुलूस में पेन किलर बताकर जहरीली कैप्सूल बांट रहा था शख्स, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Vadilal Dispute: वाडीलाल परिवार में तीन दशक पुराने समझौते पर फिर विवाद, बॉम्बे हाई कोर्ट में केस
क्या बीजेपी से हाथ मिलाएगी शिवसेना UBT! फ्लाइट में फडणवीस से हुई बातचीत पर क्या बोले उद्धव ठाकरे
Massive fire broke out at sea princess hotel in juhu area of mumbai watch video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 21, 2022 | 11:40 AM
