‘…तो आज रात नौ बजे तक मुंबई से रवाना हो जाऊंगा’, मनोज जरांगे ने जीत का किया ऐलान
Manoj Jarange News: मनोज जरांगे ने अपने समर्थकों से कहा कि ‘‘हम जीत गए हैं।'' उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर मराठा आरक्षण की मांग को लेकर सरकारी आदेश जारी कर दिया तो मुंबई से रवाना हो जाउंगा।
- Written By: अर्पित शुक्ला
मनोज जरांगे
Maratha Reservation: मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे के समर्थकों को आजाद मैदान से हटाया जा रहा है। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद भारी संख्या में पुलिस आजाद मैदान में पहुंची है। हाईकोर्ट ने दोपहर 3 बजे तक आजाद मैदान खाली करने का निर्देश दिया था। जब पुलिस मैदान खाली कराने पहुंची, तो जरांगे के समर्थकों और पुलिस के बीच बहस भी हुई। मंगलवार को जरांगे के आमरण अनशन का यह पांचवां दिन था। हाईकोर्ट में कल दोपहर 1 बजे फिर से इस मामले में फिर सुनवाई होगी।
महाराष्ट्र सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल जरांगे से मुलाकात के लिए आजाद मैदान पहुंचा। महाराष्ट्र सरकार के चार मंत्री जरांगे से बातचीत करने आए। पुलिस ने जरांगे पाटिल के मंच के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। आजाद मैदान के बाहर तनावपूर्ण माहौल बन गया। राधाकृष्ण विखे पाटिल, शिवेंद्र राजे भोंसले, जय कुमार गोरे और माणिकराव कोकाटे जरांगे के मंच पर पहुंचे। ये सभी चारों कैबिनेट मंत्री हैं। सरकार से बातचीत के बाद मनोज जरांगे ने बड़ा बयान दिया है।
‘हम जीत गए हैं’
मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार को मराठा समुदाय को कुनबी का एक हिस्सा बताने वाला सरकारी आदेश (जीआर) जारी करने के लिए दो महीने का ‘अल्टीमेटम’ दिया। : मनोज जरांगे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने अगर मराठा आरक्षण की मांग को लेकर सरकारी आदेश जारी कर दिया तो आज रात नौ बजे तक मुंबई से रवाना हो जाऊंगा । उन्होंने मंत्रियों की उपस्थिति में अपने समर्थकों से कहा कि ‘‘हम जीत गए हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
मुख्तार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में अफजाल-अफसा समेत अन्य पर 5 मुकदमे दर्ज
Explainer: अचानक क्यों प्लास्टिक के नोट ला रही है सरकार? ऑस्ट्रेलिया से क्या है कनेक्शन, जानें फायदे-नुकसान
4 केस और 62 लाख का कर्ज, सालाना कितना कमाते हैं महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस? ADR की रिपोर्ट में खुला राज
मंत्री से क्या बात हुई?
- जरांगे पाटिल ने कहा कि 58 लाख मराठा समाज को जो कुनबी सर्टिफिकेट मिला है, उसकी सूचना ग्राम पंचायत तक पहुंचाई जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान जिन प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज किए गए हैं, वे केस वापस लिए जाएंगे, ऐसा भरोसा मंत्रियों के समूह ने उन्हें दिया है। - जरांगे ने बताया कि मराठा आंदोलन के समय जिन लोगों की जान गई, उनके परिवारों को एक सप्ताह के भीतर आर्थिक सहायता दी जाएगी और सरकार की ओर से नौकरी भी प्रदान की जाएगी।
- राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि हैदराबाद गजेटियर को मराठा आरक्षण के लिए लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसे कानूनी मान्यता दी जानी चाहिए।
- जरांगे पाटिल ने बताया कि मंत्री शिवेंद्र सिंह राजे ने कहा है कि सतारा गजेटियर लागू करने में 15 दिन का समय लगेगा, लेकिन मैं उन्हें एक महीने का वक्त देता हूं।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में आरक्षण का रण…मराठा बनाम ओबीसी की लड़ाई में फंस रही बीजेपी, क्या करेंगे फडणवीस?
