-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Manoj Jarange Patil Indefinite Fasting For Maratha Reservation
माराठा आरक्षण लागू करने की मांग के साथ मनोज जरांगे फिर अनशन पर, बढ़ी शिंदे सरकार की टेंशन
- Written By: राहुल गोस्वामी
माराठा आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल अब एक बार फिर अनशन पर बैठ गए हैं। यह पांचवी बार है जब मनोज जारांगे आरक्षण के लिए अनशन कर रहे हैं।

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे
मुंबई: माराठा आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल अब एक बार फिर अनशन पर बैठ गए हैं। जी हां, एक बार फिर देश में मराठा आरक्षण की मांग उठने लगी है। इस आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल एक बार फिर अपनी अन्य विभिन्न मांगों लेकर आमरण अनशन के लिए बैठ गए हैं।
मराठा आरक्षण के लिए मराठा समाज के नेता मनोज जारांगे पाटिल ने शनिवार से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। यह पांचवी बार है जब मनोज जारांगे आरक्षण के लिए अनशन कर रहे हैं। उनके अनुसार इस बार आरक्षण मिलने तक उनका अनशन जारी रहेगा।
मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल फीर अनशन पर
अभी बीते दिनों ही मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल ने कहा था कि, कुनबी जाति का प्रमाण पत्र देने में अगर सरकार की ओर से देरी की गई तो वे फिर से 10 फरवरी से आमरण अनशन शुरू करेंगे। जारांगे पाटिल ने य़ह भी कहा कि अगर मराठा समाज को एकमुश्त कुनबी जाति का प्रमाण पत्र देना शुरु नहीं हुआ तो वो ओबीसी समाज को मिल रहे 27 % आरक्षण को अब सीधा कोर्ट में चैलेंज करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
जुबान खोल दी तो भागने की जगह नहीं बचेगी… शिवसेना नेता साहेबराव कांबले ने कांग्रेस को दी चेतावनी
Mumbai-Pune Expressway पर इंजीनियरिंग का चमत्कार: 23.5 मीटर चौड़ी सुरंग ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
PM का संदेश विपक्ष के लिए बड़ा तमाचा; DCM शिंदे का कड़ा बयान, महिलाओं के अपमान का जवाब देगी जनता
पिता को नई जिंदगी देने वाली बेटी; ममता ने MLA विजयबापू शिवतारे को दी किडनी, एकनाथ शिंदे ने सराहा
जरांगे ने य़ह भी कहा था कि किसी के खून के रिश्ते को भी कुनबी प्रमाणपत्र के लिए पंजीकरण की अनुमति मिलनी चाहिए। उनके अनुसार कुनबी जाति महाराष्ट्र में OBC की श्रेणी में आती है। जरांगे ने मांग की थी कि, मराठा समुदाय के सभी लोगों को कुनबी माना जाए और उसके मुताबिक (OBC के तहत) आरक्षण दिया जाए। लेकिन शिंदे सरकार ने फैसला लिया कि, केवल निजाम युग के (कुनबी प्रमाणपत्र) दस्तावेज रखने वाले लोगों को ही इसके तहत लाभ मिलेगा। जो कि उन्हे मंजुर नही।
जानकारी हो कि , इससे पहले भी मराठा आरक्षण के लिए मनोज जारांगे पाटिल ने भूख हड़ताल शुरू की थी। इस अनशन का पहला चरण 17 दिनों तक चला था। तब उस समय सरकार ने 40 दिन का समय मांगा था। हालांकि, जारांगे पाटिल 25 अक्टूबर को फिर से भूख हड़ताल पर बैठ गए थे, उनका आरोप था कि सरकार ने दी गई अवधि के भीतर कुछ नहीं किया गया है। उनका यह उपवास 8 दिनों तक चला। उस वक्त शिंदे सरकार ने दो महीने का वक्त लिया था। लेकिन इन दो महीनों में भी सरकार ने मराठा आरक्षण के लिए कुछ नहीं किया।
Manoj jarange patil indefinite fasting for maratha reservation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














