Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

माजलगांव विधानसभा सीट: एनसीपी और बीजेपी में हो सकती है कांटे की टक्कर? जानिए इस क्षेत्र का बदलता समीकरण

माजलगांव विधानसभा सीट महाराष्ट्र के 288 निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। यह बीड जिले के अंतर्गत आता है। यह भीड़ के छह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। इस क्षेत्र से वर्ष 2019 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की थी।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Oct 22, 2024 | 01:34 PM

माजलगांव विधानसभा सीट

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों को लेकर शंखनाद हो चुका है। जिसकी वजह से दो प्रमुख गठबंधन महाविकास आघाड़ी और महायुति के बीच चर्चा जारी हैं। इसके साथ कई दलों में सियासत तेज हो गई है। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसके तहर 20 नवंबर को राज्य में एक ही चरण में मतदान होगा। वहीं इस चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं और चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर देशभर में चर्चा जोरों पर है। इस साल होने वाले चुनाव में क्या जनता इतिहास दोहराएगी या फिर एक नया इतिहास रचेगी। इस चुनावी माहौल में नवभारत की टीम आपके लिए महाराष्ट्र की हर विधानसभा सीट का समीकरण पेश करेगी। जिससे आपके क्षेत्र से जुड़ा चुनावी समीकरण और जनता का मूड दोनों को समझने में आसानी हो। ऐसे में आज हम माजलगांव विधानसभा सीट के बारे में चर्चा करेंगे।

माजलगांव विधानसभा सीट

माजलगांव विधानसभा सीट महाराष्ट्र के 288 निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। यह बीड जिले के अंतर्गत आता है। यह भीड़ के छह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। इस क्षेत्र से वर्ष 2019 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की थी। जिसमें प्रकाश सुंदर राव सोलंकी ने भाजपा के रमेश आडसकर को भारी मार्जिन से हराया था। इस बार माजलगांव विधानसभा सीट का परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होगा यह जनता तय करेगी।

सम्बंधित ख़बरें

हुमायूं कबीर के सीक्रेट वीडियो से मचा बवाल, ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन, बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी AIMIM

मैं 25 साल से सर्विस में हूं…CEC के सवाल पर भड़के IAS अनुराग यादव, चुनाव ड्यूटी से रातों-रात हुई छुट्टी

तीनों राज्यों में BJP सरकार का दावा, Keshav Prasad Maurya ने महिला आरक्षण बिल को बताया देश के लिए महत्वपूर्ण

Sanjay Seth का दावा तीनों राज्यों में बनेगी BJP सरकार, वोटिंग प्रतिशत से दिखा पीएम मोदी का विकास प्रभाव

वर्ष उम्मीदवार दल
1972 सावलाराम नाथू त्रिभुवन कांग्रेस
1978 सुन्दरराव सोलंके कांग्रेस
1980 गोविंदराव सीताराम दक कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी
1985 मोहनराव सोलंके कांग्रेस
1990 राधाकृष्ण होके पाटिल कांग्रेस
1995 बाजीराव जगताप स्वतंत्र
1999 प्रकाश सुंदर राव सोलंकी भाजपा
2004 प्रकाश सुंदर राव सोलंकी भाजपा
2009 प्रकाश सुंदर राव सोलंकी एनसीपी
2014 आर.टी देशमुख भाजपा

माजलगांव में किस पार्टी ने जीता बहुमत

माजलगांव विधानसभा सीट पर पिछले कुछ चुनावों की बात करें तो 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में एनसीपी के प्रकाश सुंदर राव सोलंकी ने भाजपा को हराया था। वहीं, 2014 में आर.टी देशमुख भाजपा की तरफ से चुनाव लड़े और जीत हासिल की। लेकिन 2019 में एक बार फिर एनसीपी के प्रकाश सुंदर राव सोलंकी ने यहां से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें: गेवराई विधानसभा सीट: BJP ने पिछली बार मारी बाजी, क्या इस बार NCP बदल सकती है समीकरण?

इस बार क्या होगा माजलगांव की जनता का मूड?

पिछले चुनावी आंकड़ों को देखकर कहा जा सकता है इस इस क्षेत्र पर बीजेपी और एनसीपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। साल 2019 में हुए चुनाव में माजलगांव की जनता ने भाजपा को न चुनते हुए एनसीपी पर भरोसा जताया था। हालांकि इस क्षेत्र में लोगों ने प्रकाश सुंदर राव सोलंकी पर ज्यादा भरोसा दिखाया है। ऐसे में दोनों पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि चुनाव के नतीजे आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यहां पर जनता किसको अपना उम्मीदवार चुनती है।

Maharastra assembly elections 2024 majalgaon assembly constituency profile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 22, 2024 | 01:06 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.