Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गेवराई विधानसभा सीट: BJP ने पिछली बार मारी बाजी, क्या इस बार NCP बदल सकती है समीकरण?

गेवराई विधानसभा सीट महाराष्ट्र के बीड जिले के अंतर्गत आती है। यह क्षेत्र बीड जिले के छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। गेवराई, परली, माजलगांव, बीड, आष्टी और कैज बीड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Oct 22, 2024 | 12:25 PM

गेवराई विधानसभा सीट

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों का बिगुल बच चुका है। चुनावों की तारीख सामने आने के बाद सभी पार्टियां अपने क्षेत्र में दबदबा कायम रखने के लिए चुनावी प्रचार में जुट गई हैं। चुनाव आयोग द्वारा राज्य की 288 सीटों पर विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को कराए जाएंगे। इस बार आयोग ने एक ही चरण चुनाव संपन्न कराने का फैसला किया है। वहीं, मतगणना के लिए 23 नवंबर की तारीख चुनी है। जिसके बाद राज्य में नई सरकार का गठन किया जाएगा। ऐसे में सभी क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियों प्रचार प्रसार की तैयारियों में लग गई हैं। इसी बीच हम आपके लिए राज्य की सभी सीटों के इतिहास का विश्लेषण कर रहे हैं। जिससे इस बार के चुनावी माहौल का अंदाजा लगाया जा सके।

महाराष्ट्र की सीट वाइज एनालिसिस में आज हम गेवराई विधानसभा सीट पर पहुंचे हैं। गेवराई विधानसभा सीट राज्य की महत्वपूर्ण सीटों में से एक है। इस सीट का वोटिंग पैटर्न समझने के लिए आपको पिछले सालों के चुनावी आंकड़ों को समझना होगा। जिससे हम इस क्षेत्र की जनता का मूड समझ पाएंगे।

गेवराई विधानसभा सीट

गेवराई विधानसभा सीट महाराष्ट्र के बीड जिले के अंतर्गत आती है। यह क्षेत्र बीड जिले के छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। गेवराई, परली, माजलगांव, बीड, आष्टी और कैज बीड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। वर्ष 2019 के चुनाव में इस सीट पर कुल 38.09 प्रतिशत वोट डाले गए। जहां इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्मण पवार ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने एनसीपी के विजय सिंह शिवाजीराव पंडित को 6792 वोटों के मार्जिन से हराया था।

सम्बंधित ख़बरें

SIR Controversy: बिहार के बाद अब बाकी राज्यों में सियासी संग्राम, विपक्ष ने साधा निशाना!

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बनाई कमेटी

वर्ष उम्मीदवार दल
1978 शिवाजीराव अंकुशराव पंडित कांग्रेस
1980 शिवाजीराव अंकुशराव पंडित कांग्रेस
1985 शिवाजीराव अंकुशराव पंडित कांग्रेस
1990 शिवाजीराव अंकुशराव पंडित कांग्रेस
1995 बदामराव लहुराव स्वतंत्र
1999 बदामराव लहुराव स्वतंत्र
2004 अमरसिंह पंडित भाजपा
2009 बदामराव लहुराव एनसीपी
2014 लक्ष्मण पवार भाजपा
2019 लक्ष्मण पवार भाजपा

वर्ष 2019 के अलावा 2014 में भी भाजपा से लक्ष्मण पवार ने जीत हासिल की थी। हालांकि इससे पहले 2009 में हुए विधानसभा चुनावों की बात करें तो एनसीपी के पंडित  बदामराव लहुराव विजय रहे थे। अगर हम इस क्षेत्र के विधानसभा और लोकसभा चुनावों की बात करें तो पिछले 6 प्रमुख चुनावों में भाजपा ही आगे रही है। वहीं सिर्फ 1 चुनाव में ही एनसीपी भाजपा को हराने में कामयाब हो पाई थी। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है इस क्षेत्र पर भाजपा का दबदबा ज्यादा रहा है।

यह भी पढ़ें: भिवंडी पश्चिम विधानसभा सीट: एक बार सपा दो बार भाजपा ने मारी बाजी, 2024 में कौन कर पाएगा जनता को राजी?

2024 में क्या हो सकता है जनता का फैसला

साल 2024 में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा और एनसीपी के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। दो बार विधायक रहे लक्ष्मण पवार को इस बार फिर भाजपा मौका दे सकती है। हालांकि उम्मीदवारों की लिस्ट अभी जारी होनी बाकी है। पिछले आकंड़ों देखते हुए कहा जा सकता है कि इस क्षेत्र मेंं भाजपा का दबदबा रहा है। ऐसे में एनसीपी भी इस क्षेत्र की जनता का दिल जीतने के लिए जमीनी स्तर पर नजर आ सकती है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार गेवराई की जनता क्या फैसला लेगी।

Maharastra assembly elections 2024 georai assembly constituency profile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 22, 2024 | 12:25 PM

Topics:  

  • Assembly Elections
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.