Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना, मुंबई, पुणे समेत ‘इन’ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पालघर, ठाणे, सिंधुदुर्ग मुंबई और कोल्हापुर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं रायगढ़ और रत्नागिरी में भी मुसलाधार बारिश होने को अनुमान लगाया है। बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। जबकि, पालघर, ठाणे, सिंधुदुर्ग जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Jul 26, 2024 | 11:30 AM

भारी बारिश (फोटो: पीटीआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई पुणे में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। इसके ही मद्देनजर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी ने अनुमान लगाया कि कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मुंबई में आज सुबह से ही भारी बारिश जारी है।

मौसम विभाग ने पालघर, ठाणे, सिंधुदुर्ग मुंबई और कोल्हापुर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं रायगढ़ और रत्नागिरी में भी मुसलाधार बारिश होने को अनुमान लगाया है। बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

ठाणे में ऑरेंज अलर्ट

जबकि, पालघर, ठाणे, सिंधुदुर्ग जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। नासिक, नंदुरबार, चंद्रपुर और गडचिरोली जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अमरावती, वर्धा, भंडारा और गोंदिया में भी भारी बारिश होने की आशंका जताई है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

पुणे में भारी बारिश

महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार को भारी बारिश ने अपना कहर बरपाया और यहां वर्षाजनित घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। बारिश से शहर के निचले इलाकों में कई घरों और आवासीय सोसाइटी में पानी भर गया जिसके बाद यहां से लोगों को निकाला जा रहा है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने जिले का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने कहा कि एहतियाती उपायों के तौर पर सेना की टीमों को सिंहगढ़ मार्ग पर एकता नगर में तैनात किया गया है।

मुलशी में 455.5 मिमी बारिश दर्ज

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पिछले 66 वर्षों में शिवाजीनगर में एक दिन में तीसरी बार सबसे अधिक बारिश हुई है। विभाग ने बताया कि मध्य पुणे के शिवाजीनगर में 19 जुलाई 1958 को 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 130.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। उसके बाद 27 जुलाई 1967 को 117.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। आईएमडी के अनुसार, पुणे जिले के मुलशी तहसील के लवासा क्षेत्र में 24 घंटे (बुधवार सुबह 8.30 बजे से गुरुवार सुबह 8.30 बजे के बीच) में 455.5 मिमी बारिश हुई। जिसके बाद लोनावाला (322 मिमी), निमगिरी (232 मिमी), मालिन (180 मिमी), चिंचवाड़ (175 मिमी), तालेगांव (167 मिमी), एनडीए (167 मिमी) और लावले (166 मिमी) में बारिश हुई।

Maharashtra weather update rain red alert mumbai raigarh konkan pune heavy rain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2024 | 08:07 AM

Topics:  

  • Raigarh Heavy Rains

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.