Maharashtra Weather: मौसम ने ली करवट, नागपुर में हुई झमाझम बारिश, महाराष्ट्र के इन जिलों आज बरसेंगे बादल
महाराष्ट्र में अधिकांश जिलों में मंगलवार को बादल छाये रहे। वहीं शाम को नागपुर के अधिकतर इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सुबह से शाम तक एक भी बार सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।
- Written By: आकाश मसने
नागपुर में हुई बारिश (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: नागपुर समेत पूरे महाराष्ट्र में मंगलवार सुबह से मौसम बदल गया है। मार्च में पूरा माह तेज धूप और भीषण गर्मी ने नागरिकों को हलाकान कर रखा था। महीना बदलते ही मौसम भी बदल गया है। अप्रैल माह की शुरुआत के साथ ही पूरे नागपुर समेत पूरे विदर्भ का मौसम बदल गया है। दिनभर आसमान में काले बादल मंडराते रहे, जिससे रात 10 बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। वहीं मध्य रात्रि के बाद नागपुर झमाझम बारिश हुई। इस दौरान तेज हवाएं भी चली। रात में हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक आई है।
मंगलवार को अधिकांश जिलों में बादल छाये रहे। वहीं शाम को नागपुर के अधिकतर इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सुबह से शाम तक एक भी बार सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। बादल छाये रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
अधिकतम तापमान में आई गिरावट
बता दें कि मंगलवार को मौसम विभाग ने नागपुर के अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की। सिटी समेत पूरे विदर्भ के तापमान में गिरावट आई है। इससे गर्मी से भी काफी हद तक राहत मिली। सुबह से ही सिटी के ऊपर बादलों के झुंड घिर आए। शाम करीब 5.30 बजे शहर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। बादलों ने नागपुर की शाम को सुहाना कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने रचा रिकॉर्ड; शिक्षा गुणवत्ता की बढ़ी साख
नागपुर में भाजपा का ‘प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ शुरू, कई दिग्गज मौजूद; बावनकुले ने किया उद्घाटन
नागपुर की ‘ग्रीन नेट’ योजना विवादों में, गर्मी से राहत या नई मुसीबत? मिस्ट स्प्रिंकलर सिस्टम पर उठे सवाल
कार में चोरी की गई गाय, कटने से बची: नागपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; CCTV से खुला राज
मौसम में बदलाव के साथ ही पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ देखी गई। इस बीच मौसम विभाग ने मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान में 34.4 डिग्री दर्ज किया जो औसत से 5 डिग्री कम रहा। सोमवार की तुलना में मंगलवार को 5.5 डिग्री की गिरावट हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा। यह औसत से 2.1 डिसे अधिक दर्ज हुआ। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
आज झमाझम बारिश के आसार
इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को भी नागपुर समेत विदर्भ के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना जताई है। कुछ जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नागपुर में आगामी 2 दिन अर्थात 2 और 3 अप्रैल को झमाझम बारिश की संभावना है। गरज चमक के साथ तेज बारिश होने के संकेत प्राप्त हुए हैं इसके अलावा 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
पूरे विदर्भ में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज
| जिला | अधिकतम (°C) | गिरावट (°C) |
|---|---|---|
| अकोला | 36.4 डिग्री | 5 डिग्री |
| अमरावती | 33.6 डिग्री | 7.2 डिग्री |
| भंडारा | 36.0 डिग्री | 3 डिग्री |
| बुलढाणा | 34.2 डिग्री | 3.8 डिग्री |
| ब्रम्हपुरी | 40.2 डिग्री | 2 डिग्री |
| चंद्रपुर | 40.0 डिग्री | 2 डिग्री |
| गड़चिरोली | 37.0 डिग्री | 4 डिग्री |
| गोंदिया | 34.9 डिग्री | 4.3 डिग्री |
| नागपुर | 34.4 डिग्री | 5.5 डिग्री |
| वर्धा | 36.1 डिग्री | 4.4 डिग्री |
| वाशिम | 36.4 डिग्री | 3.8 डिग्री |
| यवतमाल | 39.0 डिग्री | 1.2 डिग्री |
मुंबई, पुणे, ठाणे समेत इन जिलों में भी बारिश की संभावना
इधर मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उत्तर महाराष्ट्र, मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे, सतारा और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों और उत्तर विदर्भ में हल्के से मध्यम तीव्रता वाले आंशिक बादल छाए रहेंगे। मध्य प्रदेश भी लगभग पूरी तरह से ढका हुआ है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
महाबलेश्वर के पास गरज के साथ बारिश आईएमडी रडार के अनुसार पुणे शहर के दक्षिण-पूर्व में भी कुछ बारिश के बादल छाए रहेंगे। पूर्वी पुणे के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की सूचना पहले ही मिल चुकी है।आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 2 अप्रैल को पुणे शहर, पुणे घाटों में बारिश और तूफान की संभावना है।
