Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र पर मंडरा रहा दोहरा संकट! मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिनों तक अलर्ट जारी

पश्चिम बंगाल और चेन्नई में साइक्लोन की स्थिति निर्मित हो रही है। यही वजह है कि अगले तीन दिनों तक राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही राज्य के कई इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है।

  • By विधी शर्मा
Updated On: Nov 12, 2024 | 01:42 PM

महाराष्ट्र पर मंडरा रहा दोहरा संकट! मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिनों तक अलर्ट जारी (प्रतिकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। अभी भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की खबर सामने आई है। वातावरण में लगातार हो रहे बदलाव के कारण एक बार फिर बारिश के लिए अनुकूल माहौल बनता जा रहा है। देखा जा सकता है कि दक्षिण महाराष्ट्र में अभी भी हल्की बारिश हो रही है। हालांकि राज्य के बाकी हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। इस बीच, पश्चिमी और मध्य महाराष्ट्र समेत राज्य के उत्तरी हिस्सों में सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।

बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त घाटों वाले इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं उत्तरी महाराष्ट्र में पारा तेजी से नीचे आता दिख रहा है। राज्य में सबसे कम तापमान निफाड में दर्ज किया गया, जो कि 12 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल और चेन्नई में हवा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से चक्रवात जैसी स्थिति बन गई है। यही वजह है कि अगले तीन दिनों तक अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर समुद्र तटीय इलाकों में दिख रहा है। मौसम विभाग ने रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ ही तेज बारिश की भी चेतावनी दी गई है।

ये भी पढें : ‘बीजेपी को कुत्ता बनाने का समय आ गया है’, नाना पटोले ने अकोला में देवेंद्र फडणवीस समेत भाजपा पर बोला हमला

सम्बंधित ख़बरें

एक आदेश और पूरा इलाका ऑफलाइन! सरकार मिनटों में इंटरनेट कैसे बंद कर देती है?

आज का राशिफल 11 जनवरी 2026: रविवार को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें सभी 12 राशियों का हाल

98वें ऑस्कर में बेस्ट पिक्चर के लिए क्वालिफाई हुई ‘कांतारा’, ऋषभ शेट्टी को विवेक ओबेरॉय ने दी बधाई

‘विनाशकारी युद्ध’ की तैयारी में ईरान! खामेनेई ने IRGC को सौंपी कमान, अंडरग्राउंड ‘मिसाइल सिटी’ एक्टिव

इस दिन भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग द्वारा यह अनुमान लगाया गया है कि 14 और 15 नवंबर को रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भारी बारिश हो सकती है। जिसके बाद तापमान में और तेजी से गिरावट की संभावना भी जताई जा रही है। मुंबई, उपनगर, ठाणे, नवी मुंबई में ओस भी महसूस हो रही है। अगले 2 दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी महाराष्ट्र में देर रात को तापमान कम हो रहा है। इससे ठंड में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

साथ ही पुणे, कोल्हापुर, सतारा और घाटमाथा में 14-15 नवंबर को तूफानी हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सांगली में भी 2 दिनों तक तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने वाली है। लातूर-धाराशिव, सोलापुर में हल्की बारिश का अनुमान है। इस चक्रवात के कारण मौसम में बदलाव आया है, जिसके कारण किसानों की भी चिंता बढ़ गई है। दिन में गर्मी और रात में ठंड की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने आज और कल कोल्हापुर और घाटमाथा में हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई है।

ये भी पढें : ‘बीजेपी को कुत्ता बनाने का समय आ गया है’, नाना पटोले ने अकोला में देवेंद्र फडणवीस समेत भाजपा पर बोला हमला

क्या है अन्य राज्यों की स्थिति?
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 12 से 17 नवंबर तक सुबह और शाम को घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भी सुबह और शाम को हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं झारखंड में अगले 4 दिनों तक आसमान साफ ​​रहेगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 12 नवंबर को सुबह में कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जो कि 15 नवंबर तक बने रहेंगे, इस मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। बिहार में भी ऐसा ही शुष्क वातावरण देखा जा रहा है।

Maharashtra weather update alert issued for the next three days

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2024 | 01:33 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.