पुणे-रायगढ़ समेत महाराष्ट्र के ‘इन’ जिलों में होगी भारी बारिश, जानें आपके शहर के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण और घाट इलाकों ने भारी बारिश का अनुमान जताया है। कोल्हापुर के घाट इलाके के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कोंकण इलाके के रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
- Written By: किर्तेश ढोबले
महाराष्ट्र में होगी भारी बारिश (फोटो सौजन्य-पी टीआई)
मुंबई: देश के कई हिस्सों में बारिश ने हाहाकार मचाकर रखा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को अनुमान जताया है कि महाराष्ट्र में अगले चार से पांच दिन तक भारी बारिश की संभावना है। इसके ही मद्देनजर आईएमडी ने राज्य के कुछ जिलों के लिए रेड और कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण और घाट इलाकों ने भारी बारिश का अनुमान जताया है। कोल्हापुर के घाट इलाके के लिए मुसलाधार बारिश के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कोंकण इलाके के रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पुढील २४ तासांसाठी मुंबई शहर आणि उपनगरांसाठी स्थानिक अंदाज.
मुंबई शहर आणि उपनगरात हल्का ते मध्यम पाऊस पडेल. रात्री / पहाटे काही ठिकाणी मुसळधार पावसाची शक्यता आहे.
कमाल आणि किमान तापमान अनुक्रमे ३२°C आणि २६°C च्या आसपास असेल. — Regional Meteorological Center,Mumbai (@RMC_Mumbai) August 1, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 14 June 2026: धनु राशि वालों को मिलेगा व्यापार में बड़ा धन, मिथुन जातकों की चमकेगी किस्मत, जान
सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jharkhand: बंद खदान में 4 की दर्दनाक मौत, रामगढ़ में कैसे जहरीली गैस बनी काल? अवैध खनन के लिए गए थे युवक
मुंबई में येलो अलर्ट जारी
वहीं पालघर, ठाणे, मुंबई, नासिक, वाशिम, यवतमाल, चंद्रपुर, नागपुर, गडचिरोली जिले के लिए भारी बारिश के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि विदर्भ और मराठवाड़ा के बाकी हिस्सों में भी गरज के साथ बारिश की संभावना है। जालना, परभणी, अकोला, बुलढाणा, अमरावती, वर्धा, भंडारा, गोंदिया जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढे़ं:- महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की संभावना, रायगढ़ समेत ‘इन’ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
जानकारी के लिए बता दें कि जुलाई महीने में प्रदेश में बारिशने जोरदार दस्तक दी। कई इलाकों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश देखने को मिली।मुसलाधार बारिश के चलते नदियां और नहरें उफान पर है। बांधों में पानी जमा हो गया है। हालांकि, राज्य के कुछ जिलों में अब भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
