Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बजट में किया गया महाराष्ट्र का अपमान, विधानसभा चुनाव में BJP को होगा तगड़ा नुकसान?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया। सरकार ने बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा तो नहीं दिया लेकिन अपनी तिजोरियां खोल दी है। सरकार ने कई सारी मुख्य परियोजनाएं इन दो राज्यों के लिए सुरक्षित कर ली है। इसको लेकर विपक्ष ने एक नैरेटिव बनाना शुरु कर दिया है। जिसका खामियाजा सत्तारूढ़ भाजपा को उठाना पड़ सकता है।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Jul 23, 2024 | 07:25 PM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फोटो: फ्री वर्ल्ड मैप/ANI)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया। सरकार ने बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा तो नहीं दिया लेकिन अपनी तिजोरियां खोल दी है। सरकार ने कई सारी मुख्य परियोजनाएं इन दो राज्यों के लिए सुरक्षित कर ली है। इसको लेकर विपक्ष ने एक नैरेटिव बनाना शुरु कर दिया है। जिसका खामियाजा सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उठाना पड़ सकता है।

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि केंद्रीय बजट भारत के लिए नहीं बल्कि राष्ट्रवादी जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के बिहार और आंध्र प्रदेश के सहयोगियों के लिए पेश किया गया हैं। यह सब सरकार बचाने के लिए किया गया है। एमवीए ने कहा कि महाराष्ट्र को नजरअंदाज कर उसके साथ भेदभाव किया गया। जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को जवाब देगी।

आदित्य ठाकरे ने लगाया महाराष्ट्र को लूटने का आरोप

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि सीतारमण ने अपने केंद्रीय बजट भाषण में एक बार भी महाराष्ट्र का जिक्र नहीं किया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा करदाता होने के बावजूद राज्य से भेदभाव किया गया। ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में केंद्र पर ‘भ्रष्ट सरकार’ बनाकर और फिर करों के जरिए महाराष्ट्र को लूटने का भी आरोप लगाया।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर महानगरपालिका चुनाव: बीजेपी ने 10 लाख रुपए का प्रलोभन दिया, कांग्रेस का आरोप

MBMC चुनाव का महासंग्राम, मंत्री बनाम विधायक, आरोपों की राजनीति चरम पर

Ulhasnagar News: ‘दोस्ती का गठबंधन’ में तालमेल की कमी, दो वार्डों में सहयोगी दल आमने-सामने

‘गरीबी नहीं, गरीबों को हटा रही रेखा सरकार’, बिना आदेश घर तोड़ने पर AAP ने BJP को घेरा

आजच्या भाजप प्रणित केंद्र सरकारच्या बजेटमध्ये महाराष्ट्राचा साधा उल्लेखही केला गेल्याचं दिसलं नाही! महाराष्ट्राला ही वागणूक का? महाराष्ट्राने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकरांनी लिहिलेल्या संविधानाचा आदर राखत तुमच्या संविधान विरोधी सत्तेला आळा घातला म्हणून? की महाराष्ट्राची जनता अजूनही… — Aaditya Thackeray (@AUThackeray) July 23, 2024

भाजपा को महाराष्ट्र से इतनी नफरत क्यों

ठाकरे ने दावा किया, “मैं समझ सकता हूं कि भाजपा अपनी सरकार बचाना चाहती है और बिहार तथा आंध्र प्रदेश को भारी भरकम बजट दे रही है। लेकिन महाराष्ट्र का क्या कसूर है? यही कि हम सबसे बड़े करदाता हैं? हमारे योगदान के बावजूद हमें क्या मिला? क्या एक बार भी बजट में महाराष्ट्र का उल्लेख किया गया? भाजपा महाराष्ट्र से इतनी नफरत और उसका इतना अपमान क्यों करती है? यह पहली बार नहीं है, भाजपा सरकार के पिछले एक दशक में हमने महाराष्ट्र के खिलाफ यह पूर्वाग्रह देखा है।”

यह बैसाखी बजट 2024 है

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रवक्ता क्लाईड क्रैस्टो ने कहा कि बजट में महाराष्ट्र को नजरअंदाज किया गया और राज्य की जनता इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को माकूल जवाब देगी। उन्होंने कहा, “क्या श्रीमती निर्मला सीतारमण ने महज बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए बजट पेश किया है? यह बैसाखी बजट 2024 है। भाजपा नीत राजग सरकार जानती है कि अगर बजट बिहार और आंध्र प्रदेश के पक्ष में नहीं होगा तो उनकी सरकार गिर जाएगी। श्रीमती निर्मला सीतारमण ने राजग के फायदे के लिए बजट पेश किया न कि भारत के वास्ते।” क्रैस्टो ने आगे लिखा, “महाराष्ट्र की नजरअंदाज की गई जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को माकूल जवाब देगी। जय हिंद जय महाराष्ट्र।”

❓️❓️❓️❓️❓️❓️
Did Mrs.@nsitharaman just present the #Budget for #Bihar and #AndhraPradesh ?
This is a hold on to ‘Crutches #Budget2024‘.@BJP4India led #NDA government knows that if the Budget is not favorable for Bihar and Andhra Pradesh, their government will fall.… — Clyde Crasto – क्लाईड क्रास्टो (@Clyde_Crasto) July 23, 2024

बिहार और आंध्र प्रदेश को क्या मिला

गौरतलब है कि केंद्रीय बजट में बिहार को राजमार्ग विकास के लिए 26 हजार करोड़ रुपये और बाढ़ नियंत्रण के लिए 11500 करोड़ रुपये सहित बड़ी राशि आवंटित की गई है जबकि आंध्र प्रदेश को राज्य की नयी राजधानी बनाने के लिए 15 हजार करोड़ रुपये सहित अन्य बजटीय सहायता दी गई है। बजट में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश सर्वव्यापी विकास के लिए ‘पूर्वोदय’ योजना शुरू करने का भी प्रस्ताव किया गया है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Maharashtra was insulted in the budget bjp will suffer in the assembly elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2024 | 06:38 PM

Topics:  

  • Aaditya Thackeray
  • BJP
  • Budget 2024
  • Sharad Pawar
  • Union Budget 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.